ज़रा हटके

लड़की के पेट में उठा तेज दर्द, डॉक्टर ने किया ऑपरेशन तो निकलीं अजीबोगरीब चीजें

Tamil Nadu: हैरत में डाल देने वाली घटनाएं अक्सर हमारे आसपास घटती रहती हैं। कुछ ऐसी ही घटना तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में घटी है। यहां एक लड़की के पेट से आधा किलो इंसानी बाल, प्लास्टिक के टुकड़े और शैंपू के खाली पाउच आदि निकले हैं। बताया जा रहा है कि यह लड़की सातवीं में पढ़ती है। पिछले कई महीनों से इसके पेट में तेज दर्द हो रहा था। पेरेंट्स यह नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है। छोटी-मोटी दवाई खिलाकर वे कोशिश कर रहे थे कि उसके पेट का दर्द ठीक हो जाए, मगर जब अंत में दर्द बढ़ता ही गया तो पेरेंट्स उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने जब उसके पेट का ऑपरेशन किया तो पेट से निकली हुई चीजों को देखकर उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

एंडोस्कोपी नाकाम, करना पड़ा ऑपरेशन

अस्पताल के चेयरमैन वीजी मोहन प्रसाद के हवाले से मीडिया में बताया गया है कि सबसे पहले डॉक्टरों ने इस लड़की के पेट की स्कैनिंग की। स्कैनिंग में डॉक्टरों को पेट के अंदर गेंद के आकार की एक वस्तु दिखाई दी। डॉक्टरों ने फैसला किया कि एंडोस्कोपी के जरिए इसे बाहर निकाल लिया जाएगा। डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी शुरू भी कर दी, मगर एंडोस्कोपी के जरिए उन्हें इस वस्तु को बाहर निकालने में कामयाबी नहीं मिल सकी। ऐसे में डॉक्टरों ने यह फैसला किया कि अब ऑपरेशन ही एकमात्र जरिया बचा है। इसलिए लड़की के पेट का ऑपरेशन करके इसे बाहर निकालना पड़ेगा। अस्पताल के सर्जन गोकुल कृपाशंकर ने अपनी एक टीम तैयार की। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर लड़की के पेट का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन करने के बाद उन्होंने लड़की के पेट से इंसानी बाल के अलावा शैंपू के खाली पाउच और प्लास्टिक के कुछ टुकड़े भी निकालें।

सदमे की वजह से

अब सवाल यह उठ रहा था कि आखिर लड़की के पेट में ये चीजें पहुंचीं कैसे? आखिर क्यों इस लड़की ने ऐसी चीजों को खाया, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। इस बारे में डॉ गोकुल कृपाशंकर ने बताया है कि इस लड़की के एक करीबी रिश्तेदार की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसका उसे बहुत बड़ा सदमा लगा था। मानसिक रूप से वह कुछ समय के लिए बीमार पड़ गई थी। इसी अवस्था में उसने इंसानों के बालों के साथ शैंपू के खाली पाउच और अन्य कई चीजें खा ली। इस वजह से पेट में ये चीजें जमा हो गईं और इसके कारण पेट में तेज दर्द होना शुरू हो गया। डॉक्टर ने यह भी बताया है कि ऑपरेशन करके उन्होंने सभी चीजों को पेट से बाहर निकाल लिया है। ऑपरेशन हो जाने के बाद लड़की पूरी तरह से स्वस्थ है और अब उसे किसी तरह की परेशानी आगे नहीं होगी।

चीन का अजीबोगरीब मामला

हालांकि इस तरह की अजीबोगरीब चीजें इंसानों के पेट से निकाले जाने का यह पहला मामला नहीं था। बीते साल चीन में भी एक इसी तरह की घटना घटी थी। यहां एक 14 साल की लड़की के पेट से 100 से भी अधिक बबल टी बॉल्स ऑपरेशन करके निकाले गए थे। डॉक्टरों ने इसके बारे में कहा था कि यह लड़की जरूर हर दिन कई कप बबल टी पी जाती होगी। इसी वजह से इसके पेट में टैपिओका बॉल्स इतनी बड़ी संख्या में जमा हो गए थे।

UP में भी सामने आई थी घटना

उत्तर प्रदेश में भी पिछले वर्ष इसी तरह की एक घटना प्रकाश में आई थी। यहां कानपुर में एक लड़की के पेट से बालों का गुच्छा ऑपरेशन करके निकाला गया था। अपने ही बालों को नोंच-नोंच कर यह लड़की खा जाती थी। डॉक्टरों के मुताबिक ‘तारकोबेजार’ नाम की एक मानसिक बीमारी होती है। इसमें व्यक्ति अपने ही बालों को नोंच-नोंच कर खाने लगता है। इस लड़की के साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ था। इसी बीमारी की वजह से वह अपने बालों को नोंच-नोंच कर खा रही थी, जिसकी वजह से उसके पेट में असहनीय दर्द होने लगा था।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago