ज़रा हटके

अपने बच्चों को कैसे खिलाते हैं फ्लेमिंगो? वायरल हो रहे इस दिलचस्प वीडियो में छिपा है जवाब

How Do Flamingos Feed Their Young Ones: वन्यजीवन बहुत ही खूबसूरत होता है। यही वजह है कि इसका आनंद उठाने के लिए बहुत से लोग ऐसी प्राकृतिक जगहों पर पहुंचना चाहते हैं, जहां वे वन्यजीवन की खूबसूरती का आनंद ले सकें। हालांकि, बहुत सी ऐसी दुर्लभ चीजें होती हैं, जो इस यात्रा के दौरान उन्हें देखने को नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया में कई बार कुछ ऐसे दुर्लभ दृश्य कैमरे में कैद होने के बाद देखने को मिल जाते हैं, जो देखते-ही-देखते वायरल हो जाते हैं।

इन्होंने किया पोस्ट

भारतीय वन सेवा यानी कि आईएफएस के अधिकारी प्रवीण कासवान हमेशा इसी तरह के वीडियो सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहते हैं। वन्यजीवों की तस्वीरों के साथ उनसे जुड़े वीडियो भी अक्सर उन्हें पोस्ट करते हुए देखा जाता है। बस एक दिन पहले प्रवीण कासवान की ओर से अपने ट्विटर अकाउंट से एक और बड़ा ही रोचक वीडियो शेयर किया गया है।

क्या है वीडियो में

इस वीडियो में दो राजहंसों को आपस में लड़ते हुए देखा जा रहा है। जी हां, पहली नजर में आप इसे देखेंगे तो ऐसा ही प्रतीत होता है जैसे कि दोनों आपस में लड़ रहे हैं। इस वीडियो में दूसरे फ्लेमिंगो (Flamingo Bird Crop Milk) के सिर पर पहले फ्लेमिंगो ने अपना चोंच रखा हुआ है। वहां से खून बहता हुआ नजर आ रहा है। प्रवीण कासवान ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही इसे प्रकृति की सबसे आश्चर्यजनक व अनमोल चीज भी बताया है।

यह भी पढ़े

असलियत क्या है?

इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कासवान में वीडियो के बारे में जानकारी भी दी है। उन्होंने लिखा है कि आप यह मत समझिए कि दोनों आपस में लड़ाई कर रहे हैं। ऐसा नहीं है। यह इनके बीच की लड़ाई नहीं है, बल्कि यहां दो राजहंस एक चूजे को यहां खाना खिलाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही जो लाल रंग का द्रव नजर आ रहा है, वह खून नहीं, बल्कि क्रॉप मिल्क है। उनके मुताबिक अपने पाचन तंत्र में इन राजहंस माता-पिता द्वारा क्रॉप मिल्क का उत्पादन किया जाता है। अपने बच्चों को वे इसे पिलाने के लिए दोबारा तैयार करते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

इसके बारे में और जानकारी देते हुए प्रवीण कासवान ने लिखा है कि प्रोटीन की इस क्रॉप मिल्क में प्रचुरता होती है। यह वास्तव में एलिमेंटरी कैनाल का भाग होता है। पचने से पहले भोजन इसी जगह पर जमा होता है। प्रवीण के मुताबिक जब तक उनके बच्चे ठोस खाना खाने के लिए तैयार नहीं होते हैं, तब तक वे अपने बच्चों को इसी तरह से खाना खिलाते हैं।

वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो 23 सेकंड का ही है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। प्रवीण कासवान द्वारा इसे पोस्ट किए जाने के कुछ ही घंटों के अंदर इस वीडियो को 51 हजार से भी अधिक लोगों ने देख लिया था। कई यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे जानकारी से परिपूर्ण बताया है। कुछ ने लिखा है कि प्रकृति हमें हैरान करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। कई यूजर ने कभी ऐसा ना देखे होने या सुनने की बात लिखी है, तो कुछ ने लिखा है कि यह हमेशा याद रहने वाला है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago