ज़रा हटके

ये हैं दुनिया की सबसे भूतिया जगहें, हिम्मतवाले हों तभी देखें (Most Haunted Places In The World )

Most Haunted Places In The World: दुनिया में बहुत सी ऐसी जगह मौजूद हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि ये भूतिया जगहें हैं। इन जगहों से हमेशा कोई-न-कोई ऐसी खबर सामने आती रहती है, जिसकी वजह से लोग यहां जाने से डरते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही दुनिया की सबसे भूतिया जगहों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

1. जापान का ओकिघारा जंगल

Image Source – Govoyagin.com

दुनिया की सबसे भूतिया जगहों में से एक जापान के इस जंगल में बड़ी संख्या में हर साल लोगों के आत्महत्या करने की खबरें सामने आती हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह भूतों का बसेरा है।

2. डेनमार्क का ड्रैगसोलम स्लॉट

Image Source – Wanderlust.co.uk

बताया जाता है कि कैदियों को यहां पर रखा जाता था। बड़ी यातनाएं उन्हें दी जाती थीं। इन यातनाओं के कारण बहुत से कैदी यहां मारे गए थे। उनकी आत्मा यहां भटकती रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां तीन भूत मौजूद हैं।

3. फ्रांस का चटेऊ डी चटेऊब्रियां महल

Image Source – Wanderlust.co.uk

दुनिया की सबसे भूतिया जगहों शुमार इस महल को बेहद भूतिया माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि एक पति ने अपनी पत्नी को यहां शक की वजह से जहर देकर मार डाला था। तभी से उस महिला की आत्मा यहां भटक रही है। कई लोग उसे देखने तक का भी दावा कर चुके हैं।

4. ऑस्ट्रेलिया का बीचवर्थ पागलखाना

Image Source – Heraldsun.com.au

इस पागलखाने में बताया जाता है कि यहां 1867 से 1995 के दौरान 9000 से भी अधिक मरीजों की मौत हो गई थी। Most Haunted Place In The World इनकी आत्मा यहां भटकती रहती है।

5. द प्रिंसेसे थियेटर

Image Source – Visitmelbourne.com

एक इटालियन सिंगर फ्रेडरिकी बेकर की इस थियेटर में स्टेज पर ही परफॉर्म करने के दौरान मौत हो गई थी। ऐसे में कहा जाता है कि इस सिंगर की आत्मा अभी तक यहां भटक रही है।

6. ब्रिटेन का रिनहम हॉल

Image Source – Ruminationonthelake.com

दुनिया की सबसे भूतिया जगहों Most Haunted Place In The World में से एक इसके बारे में कहा जाता है कि ब्रिटेन के सबसे पहले प्रधानमंत्री की बहन डोर्थी वालपूल की आत्मा यहां भटक रही है। प्रेम प्रसंग के कारण जब वालपूल को यहां कैद करके रखा गया था, उसी दौरान उसकी मौत हो गई थी।

7. फिलीपींस का मनीला फिल्म सेंटर

Image Source – Wikimedia.org

जिस तरीके से भारत में रामोजी फिल्म सिटी को भूतिया माना गया है, उसी तरीके से फिलिपिंस के मनीला फिल्म सेंटर को भी भूतिया इसलिए माना जाता है, क्योंकि कहा जाता है कि जब इसका निर्माण हो रहा था तब कई मजदूरों की यहां मौत हो गई थी। इन मजदूरों की आत्मा बताया जाता है कि यहां भटक रही है।

8. आयरलैंड का हेल फायर क्लब

Image Source – Dublinlive.ie

आयरलैंड की इस जगह को बहुत ही भूतिया माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यहां शैतान की पूजा डबलिन इलीट नामक एक आदमी करता था।

9. रोमानिया की लुलिया हसडेउ इमारत

Image Source – Traveltriangle.com

दुनिया की सबसे भूतिया जगहों में से एक इस इमारत का निर्माण बताया जाता है कि एक पिता ने अपनी बेटी लुलिया की मौत के बाद उसकी याद में करवाया था। अपनी बेटी की आत्मा से यहां पर वह बात किया करता था। इसलिए यह इमारत भूतिया मानी जाती है।

10. लुसियाना का द मायर्टलेस सेंट फ्रांसिसविले
Image Source – Hdnux.com

ऐसा कहा जाता है कि अमेरिका की इस जगह पर 10 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। दो बच्चों की आत्मा इस बिल्डिंग के बरामदे पर देखे जाने की बात कई बार सामने आ चुकी है।

11. ब्रिटेन का लंदन टॉवर
Image Source – Express.co.uk

दुनिया की सबसे भूतिया जगहों में ब्रिटेन का लंदन टॉवर भी शामिल है। इसे भूतिया टावर के नाम से भी जानते हैं। Most Haunted Place In The World इस टावर में मौजूद कई भूतों के किस्से हमेशा ब्रिटेन में आपको सुनने को मिल जाएंगे।

यह भी पढ़े

12. फिलाडेल्फिया का जेल
Image Source – Uwishunu.com

इस जेल को भी दुनिया की सबसे भूतिया जगहों में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस जेल में कई कैदियों की आत्मा भटक रही है।

इस तरह से ये दुनिया की सबसे भूतिया जगहें हैं, जहां जाने की हिम्मत हर कोई नहीं कर सकता।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

2 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

2 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

7 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

7 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago