ज़रा हटके

लॉकडाउन: छत पर पत्ते खेलते वक्त दिखा पुलिस का ड्रोन तो हुआ ऐसा हाल, वीडियो वायरल

Lockdown India: देशभर में तेजी से कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सरकार की ओर से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। लोगों से बार-बार यह अपील की जा रही है कि लॉकडाउन के दौरान वे अपने-अपने घरों में ही रहें और बाहर न निकलें। फिर भी कई लोग ऐसे हैं, जो बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। कई जगहों से ऐसे लोग पकड़े भी गए हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

कोरोना के इलाज के लिए जब कोई दवाई या फिर टीका उपलब्ध नहीं है तो ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग से बड़ा और कोई हथियार इसके खिलाफ कारगर साबित नहीं हो सकता है। यही वजह है कि घर में रहना ही इस दौरान कोरोना से बचने का सबसे उत्तम उपाय माना जा रहा है। इसके बावजूद कई ऐसे लोग हैं जो लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाकर बाहर निकलते हुए देखे जा रहे हैं। जो लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं या किसी के यहां छत पर एक साथ जमा हो रहे हैं, पुलिस भी अब उन्हें नहीं छोड़ रही है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने भी कई तरीके निकाल लिए हैं।

वायरल हो रहा ये वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसी तरह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक टिकटॉक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक घर की छत पर जमा हो गए हैं और झुंड बनाकर सभी पत्ते खेल रहे हैं। इस तरह से ये लोग लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस ने भी इन्हें पकड़ने का अनोखा तरीका ढूंढ निकाला। ड्रोन के जरिए पुलिस इन लोगों को पकड़ रही है। जो लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, ड्रोन की मदद से ही पुलिस अब उन्हें पकड़ने में जुट गई है।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि छत पर कुछ लोग जमा होकर पत्ते खेल रहे थे कि तभी पीछे से आवाज आती है कि ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। यदि आप झुंड बनाकर बैठेंगे तो फोटो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन कैमरे में एक बार यदि आप आ गए तो इसके बाद पुलिस आपको गिरफ्तार भी कर लेगी। इसके बाद सभी भागने लगते हैं। सद्दाम अंसारी नामक यूजर की ओर से वीडियो को अपलोड किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और चार लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

यह भी पढ़े भूत बनकर लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने वालों को डराया जा रहा गोवा में? ये रही सच्चाई

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago