ज़रा हटके

करोड़ों की कार से स्कूल आता था गरीब बच्चा, पोल खुली तो माता-पिता फरार

Delhi News: दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके से फिल्मी स्टाइल की तरह एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक अमीर शख्स से अपने बच्चे को नामी स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए ऐसा कारनामा किया कि जब इसकी पोल खुली तो मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

फर्जीवाड़े से हुआ बच्चे का दाखिला

आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद अपने बच्चे को कम आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से नामी स्कूल में नर्सरी में दाखिला दिलाने पर एक परिवार पर कानूनी शिकंजा पूरी तरह से कस गया है। इस मामले का खुलासा अनोखे अंदाज में हुआ है। दरअसल इस बच्चे को वर्ष 2019-20 के सत्र में नर्सरी में दाखिला दिलाया गया था। बच्चे को रोजाना छोड़ने और लेने के लिए महंगी कार आती थी। इससे स्कूल प्रशासन को संदेह हुआ। जांच करने पर पता चला कि यह दाखिला फर्जीवाड़े से हुआ है। स्कूल प्रशासन ने इस मामले में चाणक्यपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Image Source: Punjabkesari,in

फर्जी माता-पिता को भेजा एडमिशन के लिए स्कूल

इस मामले में बच्चे के माता-पिता के अलावा उसके फर्जी माता-पिता बनकर स्कूल में उपस्थित होने वालों के अलावा एक दंपति को आरोपी बनाया गया है। बच्चे के दादा को भी इस मामले में आरोपी साबित किया गया है। फिलहाल इस मामले में बच्चे के दादा को छोड़कर सभी आरोपी फरार हैं। इन सभी आरोपियों की तरफ से पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल अंटिल की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई थी। हालांकि अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है।

समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल प्रशासन ने संदेह के आधार पर जांच की गयी तो पाया गया कि बच्चे के माता-पिता ने ना सिर्फ फर्जी तरीके से बच्चे का दाखिला करवाया बल्कि दूसरे लोग उसके माता-पिता बनकर फर्जी तरीके से स्कूल में उससे मिलने आते थे।

कोर्ट ने दिखाई मामले में सख्ती

कोर्ट ने कहा है कि यह काफी गंभीर मामला है। इस मामले में सामने आ रहे केवल सात लोग आरोपी नहीं हैं, बल्कि इन आरोपियों के हिरासत में आने के बाद वो नाम भी सामने आएंगे, जिन्होंने बच्चे को ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत नर्सरी में दाखिला दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद की होगी। वे नामी निजी स्कूल के कर्मचारी भी हो सकते हैं या फिर सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कार्यालय के लोग भी हो सकते हैं। इस पूरी साजिश का खुलासा होना जरूरी है।

आरोपी पिता मार्च महीने से पुलिस की पूछताछ में शामिल नहीं हो रहा है। अदालत ने पुलिस के आग्रह पर बच्चे के पिता को भगोड़ा करार देने और उसकी संपति कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं पुलिस की तरफ से अदालत के समक्ष एक चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी ने अपने बड़े बेटे को भी इसी तरह फर्जीवाड़ा कर के एक नामी निजी स्कूल में दाखिला करवाया था, उस मामले में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले में बच्चे का दादा सिर्फ इसलिए कानून के शिकंजे में आ गया है, क्योंकि जो कार बच्चे को स्कूल ले जाने और वापस लाने में मदद कर रही थी, वह बच्चे के दादा के नाम पर खरीदी गई थी। लड़के के दादा ने अदालत से कहा कि उसे नहीं पता कि उसकी कार का इस्तेमाल गैरकानूनी काम में किया जाता था। परिवार के लोग बाहर आने-जाने के लिए कार ले जाते थे। अदालत ने इसी आधार पर बच्चे के दादा को आरोपी की श्रेणी में तो रखा। हालांकि 50 हजार रुपये के निजी मुचलके एवं इतने ही रुपये मूल्य के जमानती के आधार पर जमानत देने का फैसला सुना दिया है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago