ज़रा हटके

क्या आप जानते हैं 1200 रुपये किलो बिकने वाली इस सब्जी के बारे में? सिर्फ दो दिनों में हो जाती है ख़राब!

Khukhadi Expensive Vegetable: 1200 रूपये किलो बिकने वाली सब्जी बेशक सबसे महंगी सब्जी होगी। आज तक से मिली जानकारी के अनुसार यह केवल मानसून के मौसम में ही बिकती है। इसके साथ ही साथ ये सब्जी देश के केवल दो राज्यों में ही उगाई जाती है। आइये जानते हैं क्या है इस सब्जी का नाम और किन दो राज्यों में होता है इसका उत्पादन।

देश के इन दो राज्यों में पाई जाती है ये सब्जी

Image Source – Aajtak

सबसे पहले आपको बता दें कि, 1200 किलो बिकने वाली यह सब्जी देश के दो राज्यों झारखंड और छत्तीसगढ़ में ही पाई जाती हैं। इसके साथ ही बता दें कि, इस महंगी सब्जी को खुखड़ी(Khukhadi) कहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि, भले ही इस सब्जी की कीमत काफी ज्यादा हो लेकिन मार्केट में आने के साथ ही ये सब्जी तुरंत ही बिक जाती है। खुखड़ी(Khukhadi) को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जहां छत्तीसगढ़ में इस सब्जी को खुखड़ी(Khukhadi) कहते हैं वहीं झारखंड में इसे रुगडा कहते हैं। इस सब्जी को मशरूम का ही एक प्रजाति माना जाता है। प्राकृतिक रूप से जंगलों में निकलने वाली इस सब्जी को केवल दो दिनों में ही उपयोग कर लेना होता है। दो दिनों से ज्यादा रखने पर यह सब्जी ख़राब हो जाती है।

यह भी पढ़े

सब्जी के साथ ही इसका प्रयोग दवाई बनाने के लिए भी किया जाता है

Image Source – Aajtak.in

मानसून के दिनों में खुखड़ी(Khukhadi) की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है। जंगल में उगने वाली इस सब्जी को ग्रामीण लोग जमा करके छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और दूसरे शहरी इलाकों में बेचने ले जाते हैं। वो लोग इसे हज़ार से बारह सौ किलो के हिसाब से बेचते हैं। मानसून सीजन के दौरान रोजाना इसकी करीबन पांच क्विण्टल तक बिक्री हो जाती है। इस सब्जी को कई औषधीय गुणों से भी भरपूर माना जाता है, इसके सेवन से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। झारखंड में सावन के दौरान करीबन एक महीने तक नॉन वेज खाना मना होता है। इस दौरान खुखड़ी को उसका बेहतर विकल्प माना जाता है। झारखण्ड में यह सब्जी 800 रूपये किलो तक के हिसाब से बिकती है। सब्जी बनाने के साथ ही इसका इस्तेमाल दवाईयां बनाने के लिए भी किया जाता है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

21 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago