ज़रा हटके

सपने में दिखें किसी की मौत तो क्या समझें? आग और जल भी बताते है शुभ और अशुभ फल

Sapno Ka Matlab: कई बार सपने में हम कुछ खाते या पीते है, तो कभी किसी से कोई उपहार लेते नज़र आते है, लेकिन कभी सोचा है कि ये सपने क्यों आते हैं? कहते है कि कुछ सपने संकट या किसी हल का संकेत देने वाले होते हैं।

सपने यानि मन की ऐसी विशेष अवस्था जिसमें असलियत का अहसास होता है। सपने न तो जागृत अवस्था में आते हैं और न ही नींद में, यह दोनों के बीच की अवस्था होती है। कुछ लोग मानते है कि कई बार सपने इंसान को उसके भविष्य का संकेत देने के लिए आते हैं। सपने मनुष्य को उसकी उलझनों और परेशानियों से निकालने या पड़ने का भी संकेत देते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि जब हम सो कर उठते हैं तो अपने सपने को लेकर सोच में पड़ जाते हैं। हालांकि हर सपने का कोई अर्थ नहीं होता है, लेकिन ज्योतिष विज्ञान की माने तो कुछ सपने चेतावनी स्वरूप या सूचना स्वरूप होते हैं और यही स्वप्न दरअसल महत्वपूर्ण होते हैं। ये सपने भविष्य के प्रति आपको आगाह करते हैं और शुभ-अशुभ घटनाओ को बताते हैं. सुबह या अचानक दिखने वाले सपने आम तौर पर सत्य होते हैं। अगर अपने सपने का मतलब(Sapno Ka Matlab) समझ सकेंगे तो हो सकता है कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाए। तो आइए जानते है ऐसे ही कुछ सपनों का मतलब।

सपनो का मतलब(Sapno Ka Matlab)

1. पुष्प या पशु देखना(Sapne me Pushp ya Pashu Dikhna)

कमल का फूल, हाथी, बंदर, हंस और गाय का सपना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे सपने धन-संपत्ति और संतान का वरदान हो सकते हैं। अगर सपने में कमल का फूल या कोई फल मिले तो दैवीय संतान के होने का लक्षण है। स्वप्न में सांप(Sapne me saap dikhna) का दिखना ये बताता है कि अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही न करें या हो सकता है कि आपका कोई काम अधूरा छूट गया है। 

2. किसी की मृत्यु या किसी मरे हुए को देखना(Sapne Me Kisi Ka Marna Dikhna)

सपने में किसी व्यक्ति की मृत्यु दिखाई दे तो समझना चाहिए कि उस व्यक्ति पर आया संकट टल गया है। उसकी आयु बढ़ गई है। अगर सपने में पहले मरे हुए लोग दिखाई दें तो इसका अर्थ है कि या तो उनकी इच्छाएं अतृप्त हैं या आपको किसी प्रमुख घटना के बारे में आभास दे रहे हैं। 

3. कोई दुर्घटना या उत्सव देखना(Sapne me durghatna ya utsav dikhna)

सपने में कोई दुर्घटना होती हुई दिखे तो सावधान हो जाना चाहिए। किसी उत्सव या पार्टी का सपना बीमार पड़ने का संकेत भी हो सकता है।

4. पूजा पाठ करते देखना(Sapne me pooja karte dikhna)

Image Source – Pixabay

अगर स्वप्न में खुद को या किसी और को पूजा-पाठ करते देखें तो समझना चाहिए कि कोई बड़ा लाभ होने वाला है। खासतौर से नौकरी से संबंधित लाभ हो सकता है। 

5. धन, जेवर, गहने देखना(Sapne me dhan, jevar ya gehne dikhna)

अगर सपने में धन, जेवर, गहने जैसी चीजें दिखें तो यह बीमारी का संकेत है। आप बीमार पड़ सकते हैं या आपकी नौकरी खतरे में हो सकती है। अगर खाने पीने की चीजों के सपने दिखें तो यह स्थान परिवर्तन का संकेत है। 

यह भी पढ़े

6. सपने में दिखें हवा, आग या पानी(Sapne me hava, aag ya paani dikhna)

Image Source – Pixabay

आकाश या हवा से संबंध रखने वाले सपने बताते हैं कि आपका वात का संतुलन बिगड़ा हुआ है। अगर पानी, झरना या नदी यानी जल से संबंधित सपने दिखाई दें तो समझ लीजिए आपका कफ तत्त्व गड़बड़ है। अगर आग, सूर्य या ज्वालामुखी का सपना दिखे तो आपके असंतुलित पित्त के बारे में बताता है।

7. सफेद चीजें देखना(Sapne me safed chize dikhna)

सपने में सफेद चीजों का दिखना आपके जीवन में किसी बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है। आमतौर पर इस तरह का सपना किसी बड़ी समस्या से मुक्ति दिला देता है।

तो अपने सपनों के ज़रिए समझें आप भी शुभ-अशुभ संकेत।

Facebook Comments
Ruchi Bhardwaj

Share
Published by
Ruchi Bhardwaj

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago