ज़रा हटके

रंग नहीं सूरज की किरणों से बनाती है ये लड़की खूबसूरत पेंटिंग्स, देखें एक झलक !

This Woman Uses the Sun to Paint: जब भी आप किसी पेंटर को देखते हैं तो उनमें खास बात यही होती है कि, वो लोग विभिन्न पेंटिंग ब्रश और रंग की मदद से कैनवास पर एक से एक बेहतरीन पेंटिंग बना देते हैं। यह एक ऐसी कला है जिसे जितना तराशा जाए उतना अच्छा है। पेंटर्स और पेंटिंग के बीच एक ख़ास डोर रंग और ब्रश को माना जाता है। अब जरा सोचिये कोई पेंटर बिना रंग और ब्रश का इस्तेमाल किये पेंटिंग कैसे कर सकता है। लेकिन एक लड़की ने बिना रंग और ब्रश के ही ये काम मुमकिन कर दिया है। रंगों का इस्तेमाल किये बिना ही केवल सूरज की किरणों से इतनी खूबसूरत पेंटिंग बनाई है जिसे आप देखते ही रह जाएंगे। यहाँ हम आपको इस पेंटर और उसकी बनाई पेंटिंग्स दिखाने जा रहे हैं, तो आइये एक नजर डालते हैं इन खूबसूरत पेंटिंग्स पर।

मैग्नीफाइंग ग्लास और सूरज की किरणों से बनाई खूबसूरत पेंटिंग (Woman Uses the Sun to Paint)

आपकी जानकारी के लिए बता दें हे सी नाम की एक पेंटर अपनी पेंटिंग्स बनाने के लिए किसी रंग या ब्रश का इस्तेमाल नहीं करती है। हे सी अपनी पेंटिंग्स के लिए मैग्नीफाइंग और सूरज की रोशिनी का इस्तेमाल करती हैं। बीते दिनों सी जे लॉरेंस नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर दुनिया को हे सी की खूबसूरत पेंटिंग्स करवाया। हे सी इंस्टाग्राम पेज “मैग्निफाई दी सन” पर अपनी पेंटिंग्स शेयर करती रहती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हे सी ने इस कला को सीखने के लिए कोई क्लास नहीं लिया है। बचपन से ही हे सी अपने कारपेंटर पिता के साथ काम पर जाती थी और कबाड़ में पड़ी लकड़ियों के टुकड़ों पर सूरज की किरणों से चित्र बनाने का प्रयास करती थी। बड़ी होने के बाद हे सी ने इस काम को ही अपना प्रोफेशन बनाया।

यहाँ देखें हे सी की खूबसूरत पेंटिंग्स (Woman Uses the Sun to Paint See Picture)

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago