Time Capsule Found In Base Of US Statue: वर्जीनिया के रिचमंड शहर में कुछ मजदूर एक मूर्ति के पेडस्टल को तोड़ रहे थे। यहां पर कभी कॉन्फेडरेट जनरल ई ली की एक प्रतिमा स्थापित थी। उसी दौरान मूर्ति के नीचे से उन्हें एक तांबे का बॉक्स का मिला। बॉक्स को देखकर मजदूर हैरान रह गए। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बॉक्स को तकरीबन 130 साल पहले दफनाया गया था। यह बॉक्स ली की घुड़सवारी वाली कांस्य मूर्ति के नीचे दफन था। इस मूर्ति का निर्माण 1890 में किया गया था। इस स्मारक को नस्लीय अन्याय के प्रतीक के रूप में स्थापित गया था। माना जा रहा है कि ताँबे का यह बॉक्स दरअसल एक टाइम कैप्स्यूल(Time Capsule) है। जिससे कई तरह के राज सुलझने का दावा किया जा रहा है। ये अब तक मिलने वाला दूसरा टाइम कैप्स्यूल(Time Capsule) है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला।
वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ नॉर्थम(Governor Ralph Northam) ने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “यह एक ‘टाइम कैप्सूल'(Time Capsule) हो सकता है, जिसकी हर कोई तलाश कर रहा था।” नॉर्थम ने अपने ट्वीट में कहा है कि “इस मिस्ट्री बॉक्स को साइट पर से निकाल लिया गया है और इसके ऊपर अध्ययन किया जा रहा है। हालांकि अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इस बॉक्स के अंदर क्या है।”
माना जा रहा है कि इस बॉक्स को 1887 में एक समारोह के दौरान जमीन में गाड़ा गया था। इसमें दान की गई कलाकृतियां, ऐतिहासिक आंकड़े, संघ की यादों के साथ पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की कुछ दुर्लभ तस्वीरें मिलने की उम्मीद है। इस महीने की शुरुआत में भी ऐसा ही एक कैप्स्यूल मिला था लेकिन उम्मीद के उलट उसमें से कुछ खास चीजें नहीं मिली थी। कहा जा रहा है कि रिचमंड के कम से कम 37 रेजिडेंट्स, ऑर्गेनाइजेशन्स और बिजनेसमैन्स ने करीब 60 ऑब्जेक्ट्स टाइम कैप्स्यूल को दफनाते समय उसमें डाले थे।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…