ज़रा हटके

इन देशों में चुइंगम खाने तो कहीं कपड़े सुखाने पर मिलती है सजा, भरना पड़ता है जुर्माना

पूरी दुनिया में अलग-अलग देशों के अलग-अलग कायदे और कानून होते हैं। अपने देशों के नियमों को मानना हर देश के नागरिक का कर्तव्य होता है। हर देश अपने नागरिकों के हित के लिए ही कानून और नियम बनाता है। लेकिन कई देशों के नियम और कानून इतने अजीब होते हैं कि जिन पर आप यकीन नहीं कर पाते। आज हम आपको कुछ देशों के ऐसे ही कानूनों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सिर्फ हैरानी ही नहीं बल्कि उन नियमों को सुनकर आपकी हंसी भी छूट जाएगी।

इन देशों के हैं अजीबो-गरीब कानून

इटली

newstrend

इटली देश में मिलान नाम की एक जगह है। इस जगह पर कानून के चलते वहां के लोगों को हमेशा मुस्कुराना पड़ता है। जो लोग इस नियम का पालन नहीं करते और हर वक्त मुस्कुराते नहीं हैं तो उनको इसका जुर्माना देना पड़ता है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है तो उस पर यह नियम लागू नहीं होता है। इसी के साथ किसी के अंतिम संस्कार पर भी इस नियम से राहत मिल जाती है।

अमेरिका

newstrend

अमेरिका देश में मिनिसोटा नाम की एक जगह है जहां का एक कानून ऐसा है जिसे सुनकर आप हंसी ले लोट-पोट हो जाएगें। दरअसल, अमेरिका के मिनिसोटा में कानून है कि एक ही रस्सी पर महिला और पुरुष अपने अंडरवियर को साथ में नहीं सुखा सकते है। यदि वहां पर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसको सजा दी जाती है।

फ्लोरिडा

newstrend

फ्लोरिडा के मियामी शहर में एक नियम के चलते वहां पर लोगों को जानवरों की नकल करने के लिए सजा दी जाती है। यदि वहां पर कोई व्यक्ति जानवरों की नकल उतारता है तो उसे सजा मिलती है। इस जगह पर जानवरों की नकल उतारने को गैर कानूनी माना जाता है। इतना ही नहीं अमेरिका के ओकलाहामा में तो यदि किसी व्यक्ति ने कुत्ते को देखकर मुंह बना दिया या फिर उसे चिढ़ा दिया तो उसे जेल भेज दिया जाता है।

सिंगापुर

newstrend

सिंगापुर में लोगों को चुइंगम खाने की मनाही हैं। बता दें कि इस देश में आप चुइंगम नहीं खा सकते हैं। यहां पर चुइंगम चबाने पर पाबंदी है। बता दें कि साल 2004 में वहां की सरकार ने चुइंगम खाने की छूट दे दी थी लेकिन वह भी तब जब आपको डॉक्टर ने ऐसा करने की सलाह दी हो। इस देश में चुइंगम लोग डॉक्टर से खरीदते हैं।

कैलिफोर्निया

the list

लड़कियों को हाई हील्स पहनना काफी पसंद होता है, लेकिन यदि आप कैलिफ़ोर्निया के कारमेल में जा रहे हैं तो अपनी हाई हील्स को लेकर ना जाएं और ना ही बाहर निकलें। इस जगह पर ऐसा कानून है जिसके चलते वहां पर महिलाओं को उंची हील वाले जूते पहनने पर मनाही है। इसके पीछे की वजह ये है कि वहां की सडकें उंची हील्स पहनने के लायक नहीं हैं। कॉबलस्टोन की सड़कों पर पत्थरों के बीच गैप है और उन गैप पर पौधे उगे होते हैं, ऐसे में यदि कोई उन पर हील्स पहनकर चलता है तो उनमें फंसकर उसके गिरने का डर रहता है जिस वजह से वहां पर ये नियम बनाया गया है।

लॉ पाज

newstrend

लॉ पाज के बोलवियां में महिलाओं के वाइन पीने पर नियम बनाया गया हैं। बता दें कि वहां पर कोई भी शादीशुदा औरत एक गिलास से ज्यादा वाइन नहीं पी सकती है। यदि कोई महिला ऐसा करती है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago