World’s Most Expensive Wedding Cake: इस दुनिया में ना तो कला की कमी है और ना ही कलाकारों की। यहां पर एक से बढ़कर एक आर्टिस्ट भरे पड़े हैं। फिर वो कला चाहे जिस क्षेत्र में भी हो। कई बार तो कुछ लोग इतने ज्यादा टैलेंटेड होते हैं कि उनके कार्य को देखकर आश्चर्य होने लगता है कि आखिर ऐसा कोई कैसे कर सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही आर्टिस्ट के टैलेंट से रूबरू कराएंगे जिसके काम को देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी।
ऊपर दिख रही तस्वीर में जो आपको डॉल जैसी एक महिला नजर आ रही है, वो असल में एक केक है। आपको देखकर यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन सच में ना तो यह कोई प्लास्टिक का पुतला है और ना ही कई स्टेचू। बल्कि ये एक केक है। इसे देखकर आपका भी सर चकराने लगा होगी। लेकिन अपने दिमाग को शांत करिए और यकीन मानिए कि ये स्टेचू एक केक है जिसे आप खा भी सकते हैं।
बता दें कि इस केक को ब्रिटेन की एक सेलिब्रेटी केक डिजाइनर डैबी विंघेम्स ने बनाया है। डैबी विंघेम्स हमेशा से ही इस तरह से केक बनाने के लिए मशहूर हैं। इस बार डैबी ने एक बार फिर से एक महिला का केक बनाया जिसने सफेद रंग का गाउन पहन रखा है। डैबी को इस केक को बनाने में 10 दिन का समय लगा था। इस केक की खास बात यह है कि इसको बनाने में महिला की ड्रेस पर जो मोती लगे हैं वो सभी असली हैं। इसी के साथ इस केक को बनाने में पांच हजार फूल, एक हजार अंडे और 25 किलो चॉकलेट भी लगी है। इस केक का कुल वजन 100 किलो हैं।
इस केक की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे या दूसरे शब्दों में कहा जाए कि ये दुनिया का सबसे महंगा केक है। इस केक की कीमत 1 करोड़ रूपए से भी ज्यादा है। इस केक को बनाकर डैबी ने एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया है। आज तक इसके पहले कभी भी इतनी कीमत का और इतना महंगा केक बनाने का रिकॉर्ड किसी के पास भी नहीं हैं। डैबी इसी तरह के और भी केक बना चुकी हैं, जिसे देखकर लोगों की आंखे उन पर यकीन नहीं कर पा रही थीं कि ये केक है या फिर वो असल में किसी चीज को देख रहे हैं।
खबरों की मानें तो इसके पहले भी डैबी एक सोफे के आकार का केक बना चुकी हैं, जो कि देखने में बेहद ही खूबसूरत था। डैबी के उस केक को भी लोगों ने खासा पसंद किया था। सिर्फ यही नहीं बल्कि डैबी इसके पहले एक बॉलीवुड स्टाइल वाली महिला का केक भी बना चुकी हैं। डैबी के केक की खास बात यह होती है कि वो जिस भी केक को बनाती हैं उसमें पूरी डीटेलिंग होती है। मसलन उस पर पड़ने वाली सिलवटों को भी डैबी बेहद ही बेहतरी से केक पर उतारती हैं और उनकी यही डीटेलिंग लोगों को उनकी कला का मुरीद बना देती है।
यह कोई पहली बार नहीं हैं जब डैबी का कोई केक सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ हो, इसके पहले भी उनके कई इसी तरह के केक और भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। डैबी के इस टैलेंट को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। डैबी के इस टैलेंड को और उनके केक बनाने के इस अनोखे अंदाज को देखकर लोग उनसे अपने जन्मदिन पर केक बनवाते हैं। हालांकि, जो केक डैबी बनाती हैं उनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके पास केक बनवाने वालों की लंबी लाइन लगी रहती है।
दरअसल, डैबी एक सेलिब्रिटी केक डिजाइनर हैं। जिस वजह से उनके केकों की कीमत लाखों में होती है। लेकिन उनके केक सबसे अलग और बेहद ही खूबसूरत होते हैं, इसलिए लोग उनके पास केक बनवाने के लिए आते हैं। इसके पहले आपने कई तरह के आर्टिस्ट के बारे में सुना होगा लेकिन इस केक आर्टिस्ट के टैलेंट को देखकर हैरान होना तो बनता है। किस तरह से केक में वो ऐसी आकृति और चित्रण करती हैं और उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।
वैसे डैबी के टैलेंट की बात करें तो ये उनकी रूचि और अपने काम के प्रति वफादारी ही है, जो आज वो एक डिजाइनर केक सेलेब्रिटी के तौर पर निखर कर आई हैं। डैबी के टैलेंट को देखकर तो यही लगता है कि यदि आपको किसी काम को करने की लगन और निष्ठा हो तो किसी भी क्षेत्र में आप अपना टैलेंट दिखा सकते हैं।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…