मनोरंजन

आसिम और हिमांशी के म्यूजिक वीडियो दिल को मैंने दी कसम का फर्स्ट लुक आउट, फैंस को बेसब्री से है इंतज़ार !

Himanshi Khurana with Asim Riaz Song: बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रह चुके आसिम और हिमांशी के प्यार ने शो में सभी का दिल जीत लिया था। बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद भी दोनों का प्यार बरक़रार है। जल्द ही अरिजीत सिंह के साथ दोनों का एक म्यूजिक वीडियो “दिल को मैंने दी कसम” रिलीज़ होने जा रहा है। इस म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक आज आउट हो गया है, इसे देख दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आइये जानते हैं कब रिलीज़ होगा उनका ये म्यूजिक वीडियो।

आसिम और हिमांशी का यह तीसरा म्यूजिक वीडियो होगा

जिस तरह से सिद्धार्थ और शहनाज़ के फैंस उन्हें प्यार से सिडनाज़ बुलाते हैं उसी तरह से आसिम और हिमांशी के फैंस उन्हें अशीमान्शी बुलाते हैं। दोनों की जोड़ी को बिग बॉस हाउस से ही दर्शकों ने काफी पसंद किया है। बिग बॉस 13 में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ, आसिम ने अपने प्यार का इज़हार भी शो के दौरान ही किया था लेकिन हिमांशी ने उन्हें जवाब शो खत्म होने के बाद दिया। बिग बॉस 13 में 1st रनर अप रहे आसिम ने बिग बॉस ख़त्म होने के बाद हिमांशी के साथ अब तक दो म्यूजिक वीडियो किये हैं। उनका पहला म्यूजिक वीडियो नेहा कक्कड़ के साथ था “कल्ला सोहना नई” इस म्यूजिक वीडियो में दोनों ने दर्शकों का दिल एक बार फिर जीत लिया। इसके बाद दोनों(Himanshi Khurana with Asim Riaz Song) का एक और म्यूजिक वीडियो आया “ख्याल राख्या कर”, इसे भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। और अब दोनों का तीसरा म्यूजिक वीडियो रिलीज़ होने जा रहा है, यह हर बार से बड़ा है क्योंकि, इसके सिंगर हैं रोमांटिक गानों के सरताज अरिजीत सिंह।

इस दिन रिलीज़ होगी हिमांशी और आसिम का ये म्यूजिक वीडियो

आपको बता दें कि, अपने म्यूजिक वीडियो “दिल को मैंने दी कसम” का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए हिमांशी ने सोशल मीडिया पर लिखा है “प्यार के संग सबकुछ या फिर कुछ नहीं”, इसके साथ ही उन्होनें इस म्यूजिक वीडियो की रिलीज़ डेट भी बताई है। आने वाले दस अगस्त को दोनों का यह म्यूजिक वीडियो रिलीज़ हो जाएगा। इस गाने के पोस्टर को देख कर ऐसा लग रहा है जैसे यह भी एक रोमांटिक सांग ही होगा।

यह भी पढ़े

इस गाने को अरिजीत सिंह(Arijit Singh) ने गाया है, वो रोमांटिक सांग्स के लिए ही जाने जाते हैं। इस गाने के पोस्टर में आसिम शर्टलेस होकर पियानो बजा रहे हैं और हिमांशी उन्हीं निहार रही हैं। दोनों के फैंस को इस गाने के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार है। स्पोटीबॉय की रिपोर्ट के अनुसार आसिम ने भी अपने इंस्टा पेज पर गाने का पोस्टर शेयर किया है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago