Lookout Notice Against Rhea Chakraborty: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत की गुत्थी दिन बा दिन उलझती ही जा रही है। इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रबर्ती(Rhea Chakraborty) के खिलाफ पुलिस को कुछ जरूरी सबूत भी मिले हैं। मालूम हो कि, बिहार में सुशांत के पिता द्वारा रिया के खिलाफ धोखाधड़ी और सुशांत को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ उन्हें परिवार से दूर रखने का भी केस दर्ज किया गया है। इसके बाद मामले की तफ़्तीश करने के लिए बिहार सरकार ने बिहार पुलिस के चार कार्यकारी अफसर को इस मामले की जांच के लिए मुंबई भेजा है। इस दौरान उन्हें कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिसके बाद अब जल्द ही रिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा सकता है।
रिया से नहीं हो पा रहा है पुलिस का संपर्क


यह भी पढ़े
- सुशांत की बहन श्वेता ने प्रधानमंत्री से लगाई स्वेच्छा से तत्काल जांच की गुहार!
- सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, सुशांत सिंह की मौत को बताया ‘मर्डर’
लुकआउट नोटिस को लेकर रिया के वकील ने दिया यह बयान


जहाँ एक तरफ बिहार पुलिस रिया के लापता होने की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ रिया के वकील सतीश ने बीते दिनों यह बयान दिया है कि, उन्हीं रिया के संदर्भ में कोई भी लुकआउट नोटिस(Look Out Notice Against Rhea Chakraborty) अभी नहीं मिला है। इसके साथ ही सतीश ने मीडिया को बताया कि, रिया से पूछताछ के लिए अभी तक कोई भी उनके घर नहीं आया है। बता दें इस मामले की जांच अब ईडी (ED) भी अपने तरीके से करने जा रही हैं। चूँकि रिया के खिलाफ सुशांत के पिता ने मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है बहरहाल इस केस की जांच अब ईडी भी कर रही है।