Featured

आतंकियों का बड़ा खुलासा, पंजाब में इसके इशारे पर हो रही टारगेट किलिंग

पंजाब में टारगेट किलिंग पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी और ISI के इशारे पर हो रही है। यह खुलासा उन 5 आंतकियों(Delhi Terrorist Arrest) ने किया है, जो दिल्ली के शकरपुर से गिरफ्तार किये गए हैं और जिनका रिश्ता इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से है। जांच एजेंसियों को पूछताछ के दौरान इन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं।

बता दें कि एक मुठभेड़ के बाद दिल्ली के शकरपुर से दिल्ली पुलिस(Delhi Police) की स्पेशल ने सोमवार को इन पांचों आतंकियों को अपनी गिरफ्त में लिया।

ये आतंकी हुए गिरफ्तार

Image Source – Aajtak

स्पेशल सेल के मुताबिक गिरफ्तार किये गए आतंकियों(Delhi Terrorist Arrest) में सुखदीप सिंह, गुरजीत सिंह शामिल हैं, जो पंजाब के गुरदासपुर के निवासी हैं। साथ ही मुठभेड़ के बाद शब्बीर अहमद, रियाज और अयूब पठान भी गिरफ्तार हुए हैं, जो जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं।

बलविंदर सिंह संधु की हत्या में शामिल

शौर्य चक्र पुरस्कार से सम्मानित बलविंदर सिंह संधु की पंजाब में हत्या इन आतंकियों(Delhi Terrorist Arrest) के अनुसार सुख बिखरीवाल नाम के एक वांटेड गैंगस्टर ने कराई थी, जो कि पाकिस्तान में है। यह हत्या खालिस्तानी आतंकियों के साथ मिलकर आईएसआई के इशारे पर हुई थी। आतंकी बलविंदर सिंह, जो कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों में से एक है, संधु की हत्या में उसका भी हाथ था।

आरएसएस के नेताओं की टारगेट किलिंग

Image Source – Aajtak

आतंकियों से जांच एजेंसियों को पता चला है कि पंजाब में आरएसएस के भी कई नेताओं की सुख बिखरीवाल टारगेट किलिंग करवा चुका है। इसे निर्देशित करने का काम पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी आतंकी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े

डीएसपी ने बताया

इस बारे में दिल्ली पुलिस के डीसीपी (स्पेशल सेल) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि 5 आतंकी पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में फायरिंग के बाद गिरफ्तार हुए, जिनके पास से हथियार और कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago