Featured

2 महीने से युवक के पेट में हो रहा था दर्द, रिपोर्ट देखी तो डॉक्टरों के भी उड़े होश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर एक हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक शख्स के पेट से कुछ ऐसा निकला, जिसे देखकर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। यह मामला उन्नाव जिले के चंद्र कुसुम हॉस्पिटल(Chandra Kusum Hospital) का है। जहां पर एक मरीज पेट में दर्द की शिकायत लेकर आया था। जिसके बाद डॉक्टर ने उसका चेकअप किया और रिपोर्ट देखी, तो उनके होश उड़ गए।

दरअसल बताया जा रहा है कि रिपोर्ट के जरिए डॉक्टर को पता चला कि मरीज के पेट में लोहे की कीलें हैं। यह मामला शनिवार रात का है। जब करण नाम का एक लड़का यहां के चंद्र कुसुम अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका चेकअप करवाया, तो उसके पेट में लोहे की कील होने की बात सामने आई।

तुरंत किया गया ऑपरेशन

Image Source – Aajtak.in

मामला गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने भी देरी नहीं की और तुरंत ही ऑपरेशन की तैयारी की। जानकारी के मुताबिक युवक का ऑपरेशन लगभग 3 घंटे तक चला। लेकिन जब ऑपरेशन पूरा हुआ, तो अस्पताल में मौजूद सभी लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। क्योंकि युवक के पेट से ऑपरेशन के जरिए 30 कीलें, 1 पेंचकस और एक लोहे का सरिया निकाला गया। इस सरिया का वजन लगभग 300 ग्राम था।

Image Source – Aajtak.in

हालांकि अब बताया जा रहा है कि यह ऑपरशन सफल रहा और लड़के की जान को भी किसी तरह का खतरा नहीं है। इस ऑपरेशन को लेकर मरीज करण की मां का कहना है कि उनके बेटे के पेट में बीते 2 महीने से दर्द हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने अपने लड़को को कानपुर सहित उन्नाव के कई बड़े डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

यह भी पढ़े

ऐसे में जब वह उसे चंद्र कुसुम अस्पताल लेकर आईं, तो डॉक्टरों ने लड़के की जांच करवाई, जिसके बाद रिपोर्ट में यह बात सामने आई। वहीं अब ऑपरेशन कर उसके पेट से कीलें, सरिया और पेंचकस निकाल दिया गया है। ऑपरेशन के बाद करण को भी अब किसी तरह की समस्या नहीं है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान करण के पेट से छोटे-बड़े सब मिलाकर कुल 36 आइटम निकले। इन सभी का वजन 300 ग्राम था। यह ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम में डॉ पवन सिंह, डॉ आशीष पुरी, राधा रमन अवस्थी, संतोष कुमार और सर्वेश आदि लोग शामिल थे।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago