Featured

देश की गिरती जीडीपी को लेकर राहुल गांधी ने बोला मोदी सरकार पर हमला, ट्वीट कर लिखी ये बात

भारत में जब से कोरोना महामारी का प्रकोप शुरू हुआ है, उसके बाद से केंद्र की नरेंद्र मोदी(Pm Narendra Modi) सरकार के सामने उद्योग धंधों को बचाए रखना, रोजगार को बनाए रखना और अर्थव्यवस्था की रफ्तार को बनाए रखना जैसी तमाम चुनौतियां थीं। हालांकि लगातार बढ़ती बेरोजगारी और गिरती जीडीपी(GDP) ने अब मोदी सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। जिसको लेकर कांग्रेस(Rahul Gandhi) समेत तमाम विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में अब कांग्रेस सांसद ने भी केंद्र सरकार को घेरा है।

कई मुद्दों पर सरकार पर साधा निशाना

Image Source – Punjabkesari.com

दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने बेरोजगारी, गिरती जीडीपी और कोरोना महामारी जैसे तमाम मुद्दों पर केंद्र सरकार को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘देश की अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की ऐतिहासिक भारी गिरवाट आई है। देश में 45 सालों की सबसे अधिक बेरोजगारी है। 12 करोड़ लोगों की नौकरी जा चुकी है। केंद्र सरकार राज्यों को जीएसटी बकाया नहीं चुका पा रही है। दुनिया में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण और मौत के मामले भारत में आ रहे हैं। वहीं देश की सीमा पर बाहरी आक्रमण हो रहा है।’

आपको बता दें कि राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के अलावा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है, ‘आम आदमी शायद जीडीपी का वित्तीय प्रभाव तो नहीं जानता, पर यह जरूर समझता है कि मजदूरों के मुंह का निवाला छीनना जुर्म है। लोगों का नंगे पांव चलना और बसों का खाली पड़े रहना पाप है। मंगलयान चलाने वाले देश में एक लड़की का कई सौ किलोमीटर पिता को साइकिल पर ले जाना बेबसी है।’ इसके अलावा भी सुरजेवाला ने कई और ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

यह भी पढ़े

गौरतलब हो कि कोरोना संकट के बीच देश की जीडीपी का लगातार गिरना मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। यही नहीं इस महामारी के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 फीसदी की भारी गिरवाट आई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों में भारी गिरावट दिखी है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago