Featured

राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे रजनीकांत, बताया भगवान ने कैसे दी चेतावनी

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि रजनीकांत(Rajinikanth) बहुत जल्द तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। रजनीकांत ने मंगलवार को एक बयान जारी करके स्पष्ट कर दिया है कि वे कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं बना रहे हैं।

अपने बयान में कहा

वैसे, उन्होंने यह भी कहा है कि तमिलनाडु के लोगों के लिए उनका काम जारी रहेगा। अपने बयान में रजनीकांत ने यह कहा है कि भगवान ने उन्हें एक तरह से चेतावनी दी है। उनकी तबीयत का खराब होना भगवान की चेतावनी से कम नहीं है। इसलिए उन्होंने यह फैसला किया है कि वे राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे।

यह नहीं चाहते रजनीकांत(Rajinikanth)

रजनीकांत ने यह भी कहा है कि वे बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं कि लोगों को यह लगे कि उन्होंने उन्हें बलि का बकरा बनाया है। रजनीकांत(Rajinikanth) का कहना है कि यदि वे कोई राजनीतिक रैली करते हैं, तो इसमें बहुत बड़ी संख्या में लोग जमा होंगे, जिसकी वजह से वे कोरोनावायरस के संक्रमण का शिकार हो सकते हैं।

लगाए जा रहे थे ये कयास

Image Source – PTI

पहले रजनीकांत(Rajinikanth) ने 31 दिसंबर को अपनी राजनीतिक दल के ऐलान की घोषणा की थी, जिसके बाद से यह मान लिया गया था कि वे तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव(Tamil Nadu Legislative Assembly Election) लड़ेंगे। साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी रजनीकांत बन सकते हैं।

यह भी पढ़े

यूं पलट गया फैसला

हैदराबाद में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक रजनीकांत(Rajinikanth) की तबीयत बिगड़ गई थी। कई दिनों तक वे अस्पताल में रहे। इसके बाद उन्हें कुछ दिनों पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली है। तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके लिए सभी राजनीतिक दल कमर कस रहे हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago