Featured

ठीक नहीं है दिलीप कुमार की तबीयत, सायरा बानो ने की यह अपील

अपने जमाने के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार(Dilip Kumar) जो कि इस वक्त 97 साल के हैं, उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनकी पत्नी सायरा बानो ने कहा है कि वे बहुत ही कमजोर हो गए हैं और इम्यूनिटी भी उनकी बहुत कम है। प्रशंसकों से सायरा बानो(Saira Banu) ने दिलीप साहब के लिए दुआ करने के लिए भी कहा है।

हर दिन के लिए भगवान का शुक्रिया

सायरा बानो, जो कि 54 साल से दिलीप कुमार(Dilip Kumar) की जीवनसंगिनी के तौर पर उनका साथ दे रही हैं, उन्होंने कहा है कि वे हॉल तक कई बार आते हैं। फिर अपने कमरे में लौट जाते हैं। दुआ कीजिए कि उनकी सेहत अच्छी रहे। हर दिन के लिए हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं।

प्यार में निभा रही साथ

सायरा बानो(Saira Banu) ने यह भी कहा है कि किसी तरह के दबाव में नहीं, बल्कि उनके लिए जो मेरा प्यार है, उसके लिए दिलीप(Dilip Kumar) साहब का मैं ध्यान रख रही हूं। इसके लिए मुझे तारीफ नहीं चाहिए। मेरे लिए सबसे अच्छी चीज उन्हें स्पर्श करना और उनके साथ रहना ही है। मुझे उनसे बहुत प्यार है। वे मेरी सांस हैं।

नहीं मनाई थी सालगिरह

दिलीप कुमार(Dilip Kumar) और सायरा बानो(Saira Banu) की शादी 11 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन इस बार दिलीप कुमार के दो भाइयों एहसान और असलम का निधन हो जाने की वजह से 11 अक्टूबर को इन्होंने अपनी शादी की सालगिरह नहीं मनाई। कोरोनावायरस से संक्रमित होने से दिलीप कुमार के दोनों भाई दुनिया से चल बसे।

यह भी पढ़े

सुरक्षित रहने की अपील

कोरोना महामारी के दौर में प्रशंसकों से सायरा बानो(Saira Banu) ने सुरक्षित रहने की भी अपील की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि कोविड-19 को लेकर अपने दोस्तों और परिवार वालों से हमारा अनुरोध है कि एक-दूसरे के लिए हम दुआ करें।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago