Featured

आज से दिल्ली में हाई सिक्योरिटी प्लेट जरूरी, नहीं होने पर कटेगा इतने का चालान

यदि आप दिल्ली में हैं और सड़क पर अपनी गाड़ी लेकर निकल रहे हैं, तो आज से आपकी गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट(High Security Registration Plates) होना जरूरी है। साथ ही आपके वाहनों पर रंगीन स्टिकर भी होने चाहिए। यदि आपके वाहनों पर ये दोनों चीजें नहीं होती हैं, तो आप का सख्ती से चालान काट दिया जाएगा।

इतने का चालान

Image Source – News24online

चालान की राशि 5 हजार 500 रुपये रखी गई है। यदि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट(High Security Registration Plates) नहीं होता है, तो ऐसे में साढ़े 5 हजार रुपये का चालान कटेगा। यदि इसके साथ रंगीन स्टिकर भी नहीं होते हैं, तो कुल मिलाकर 11 हजार रुपए का आपका चालान काट दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया था, जिसके बाद से परिवहन विभाग हरकत में आया हुआ है। विभाग की तरफ से गाड़ियों पर न सिर्फ हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट(High Security Registration Plates), बल्कि रंगीन स्टिकर भी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वैसे तो विभाग की तरफ से बड़ी कोशिश की गई है, मगर इसके बावजूद लोगों में इसके प्रति रुचि न देखकर मंगलवार से बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का निर्णय विभाग ने ले लिया है।

शुरुआत इन जिलों से

Image Source – Punjabkesari

शुरुआत में 11 में से 9 जिलों में यह कार्रवाई की जा रही है। सबसे पहले चार पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई हो रही है। यदि किसी ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट(High Security Registration Plates) और रंगीन स्टिकर लगवाने के लिए आवेदन कर दिया है, तो ऐसे लोगों का चालान नहीं काटा जाएगा। इसके लिए उन्हें केवल आवेदन वाली स्लिप दिखा देनी पड़ेगी।

यह भी पढ़े

पेट्रोल वाले वाहनों के लिए नीले रंग का, जबकि डीजल वाली गाड़ियों के लिए नारंगी रंग का स्टिकर है। दूसरे राज्यों में पंजीकृत वाहनों का फिलहाल चालान नहीं काटा जाएगा।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago