देश

अयोध्या के राम मंदिर भूमि पूजन के लिए भव्य तैयारियां, जानिये पहले से कितना अलग है नया मॉडल

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan Preparation: अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए तैयारियां जोरों-शोरों पर है। भूमि पूजन के लिए 5 अगस्त की तारीख तय की गई है। भूमि पूजन में चांदी की शिलाओं का पूजन होगा, जिन्हें महंत नृत्य गोपाल दास मंदिर को भेंट करेंगे। इसके अलावा काशी और अयोध्या (Ayodhya) के 11 पुजारी इस भव्य पूजा को करवाएंगे। कोरोना महामारी के कारण इस आयोजन में शामिल होने वाले लोगों की संख्या कम ही रहेगी। जानकारी के मुताबिक भूमि पूजन गर्भगृह वाले स्थान पर होगा जिसमें 5 शिलाओं का पूजन किया जाना है। इसके लिए 40 किलो के वजन वाली शिलाएं बनवाकर तैयार की गई हैं।

पीएम मोदी समेत दिग्गज नेता हो सकते हैं उपस्थित

इस भूमि पूजन में भाजपा के दिग्गज नेताओं समेत पीएम नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की बात कही जा रही। इसमें गृहमंत्री अमित शाह के अलावा मंदिर आंदोलन से जुड़े लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती के आने की उम्मीद है। हालांकि पीएम मोदी के आने के पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

लगभग एक लाख स्क्वाएर फिट पत्थर तराशे जा चुके हैं (Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan Preparation)

Image Credit : AFP

एनडीटीवी के वेबसाइट पर दी गई खबर के मुताबिक मंदिर के ट्रस्ट के सदस्य कामेश्ववर चौपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में लगने वाली शिलाओं को तराशने के बाद धुलाई और सफाई का काम जारी है। मंदिर के पुराने नाप के हिसाब से 175000 स्क्वाएर फिट के पत्थरों की दरकार थी और अभी तक करीब एक लाख स्क्वाएर के पत्थरों को तराशने का काम हो चुका है। मंदिर को भव्य आकार देने के लिए और भी अधिक पत्थरों की जरूरत पड़ सकती है।

तीन की जगह होंगे पांच गुंबद

कामेश्वर चौपाल ने आगे बताया कि मॉडल में कोई खास बदलाव नहीं किए गए हैं। लेकिन मंदिर की ऊंचाई और दिव्यता के लिए थोड़ी चौड़ाई को जरुर बढ़ाया जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि पहले तीन गुंबद थे और अब पांच गुंबद हो जाएंगे तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पहले नाप 47000 स्क्वाएर फिट थी जो अब 57000 स्काएर फिट हो जाएगा। जिसके चलते तीन के बजाय अब पांच गुंबद भरने हैं और मंदिर की ऊंचाई 161 फिट हो जाएगी।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago