देश

कोरोना इफेक्ट: इस साल इस प्रोसेस से हो सकता है DU में एडमिशन ! (DU Make Entire Admission Process Online COVID-19 Effect)

COVID-19 Effect: कोरोना वायरस की वजह से देश भर में चल रहे लॉकडाउन का व्यापक प्रभाव एक तरह से हर चीज पर पड़ा है। जहाँ एक तरफ सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस को बंद कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ सभी स्कूल और कॉलेजों को भी जून तक सुरक्षा के मद्देनजर बंद रखा जा सकता है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि, ऐसी स्थिति में बच्चों का एडमिशन किस प्रकार से होगा। इस बारे में दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से एक विशेष जानकारी सामने आ रही है। इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन प्रोसेस में कुछ व्यापक बदलाव आ सकते हैं। आइये आपको बताते हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस साल किस नए प्रोसेस से हो सकता है एडमिशन।

इस साल ऑनलाइन एडमिशन प्रोसेस अपना सकती है DU (DU Make Entire Admission Process Online COVID-19 Effect)

economic times

जैसा कि आप सभी जानते हैं 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों के स्कूल कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। इस बीच बात करें दिल्ली यूनिवर्सिटी की तो यहाँ एडमिशन के लिए लाखों विद्यार्थी अप्लाई करते हैं और ये प्रक्रिया अप्रैल के महीने से शुरू हो जाती है। आपको बता दें कि, इस बार भी 21 दिनों के लॉकडाउन से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एडमिशन प्रोसेस एक अप्रैल से शुरू करना चाहा था लेकिन सूत्रों की माने तो अभी फिलहाल देश की स्थिति को देखते हुए संस्थान ने एडमिशन फॉर्म जारी करने पर 14 अप्रैल तक रोक लगा दी है। इसके बाद भी कब से एडमिशन फॉर्म मिलने शुरू होंगें इस बारे में कोई जानकारी अभी नहीं है। इस बीच ये खबर आ रही है कि, आने वाले दिनों में संभव है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी का एडमिशन प्रोसेस ऑनलाइन कर दिया जाए।

छात्रों को कम से कम कॉलेज आना पड़े इसके ये काम किया जा रहा है (COVID-19 Effect: DU To Make Entire Admission Process Online)

दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक प्रोफेसर शोभा बगाई के अनुसार यूनिवर्सिटी के सभी अध्यापकों और प्रिंसिपल को लिखे पत्र में यह बताया गया है कि, एडमिशन प्रोसेस को संभवतः ऑनलाइन किया जाए और स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड का सत्यापन कर उसे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर सबों के लिए मुहैया करवाया जाए। वर्तमान स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया गया है ताकि स्टूडेंट्स को कम से कम यूनिवर्सिटी आना पड़े। बाकी जहाँ तक सेशन शुरू होने का सवाल है तो ये अब जून के प्रथम हफ्ते से होना ही संभव होगा। गौरतलब है कि, वर्तमान में भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या करीबन सात हज़ार से भी ज्यादा हो गई है। ऐसी स्थिति में सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखना सभी के लिए बेहद आवश्यक है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago