देश

लोगों की जान पर भारी आस्था, गोटमार मेले में उड़ी कोविड-19 प्रोटोकॉल की धज्जियां, पत्थरबाजी में 110 घायल

Gotmar Mela 2020: एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। वहीं इसी बीच मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर कोरोना महामारी के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए पहले तो कई सालों से मनाए जाने वाले गोटमार मेले(Gotmar Mela) का आयोजन किया गया, उसके बाद इस मेले में पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। दरअसल इस मेले की प्रथा है कि इसमें दो गांव के लोग एक दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं।

मेले की प्रथा अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ गई। छिंदवाड़ा के पांढुर्ना इलाके में आयोजित हुए इस मेले में हुई पत्थरबाजी में कुल 110 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इसके अलावा मेले से जुड़ा एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया(Social Media) पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिख रहा है कि यहां के लोगों को कोरोना वायरस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है।

धारा 144 लागू होने के बावजूद नदी के किनारे और पुल पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी आसानी से देखी जा सकती है। और तो और लोगों ने जहां कोरोना महामारी के नियमों का जमकर उल्लंघन किया, तो वहीं लोगों को खुद अपनी जान की परवाह नहीं है, क्योंकि मेले(Gotmar Mela) के दौरान ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मास्क ही नहीं दिख रहा है।

Gotmar Mela: पुलिस की तैनाती के बावजूद कोई एक्शन नहीं

यह भी पढ़े

इस मेले के आयोजन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मेले के आयोजन को लेकर कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिसमें दो अतिरिक्त एसपी, सात एसडीओपी, 10 पुलिस इंचार्ज और 30 एसआई समेत 50 एएसआई की तैनाती की गई थी। हालांकि इसके बावजूद पुलिस की ओर से किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया और यहां कोरोना महामारी का जमकर उल्लंघन किया गया, साथ ही पत्थरबाजी में 110 लोग घायल भी हुए।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago