देश

47 चीनी ऐप्स पर फिर गिर सकती है सरकार की गाज़, ‘PUBG’ समेत बंद हो सकते हैं ये ऐप्स

Chinese Apps Banned in India: चीन के साथ सीमा-विवाद और बिगड़ते रिश्तों के चलते भारत सरकार अब 47 चीनी ऐप्स को बैन करने की तैयारी में है। इससे पहले भी सरकार ने टिकटॉक, हेलो, वी चैट, यूसी ब्राउज़र समेत 59 चाइनीज़ ऐप्स(Chinese Apps) को बैन कर दिया था जिससे चीन को आर्थिक दृष्टि से बड़ा नुकसान पहुंचा है।

250 ऐप्स की जांच की तैयारी (Chinese Apps Banned in India)

Image Source – Businessinsider.in

सरकारी सूत्रों के अनुसार भारत में इस्तेमाल किए जाने वाले लगभग 250 चाइनीज़ ऐप्स(Chinese Apps) ऐसे हैं जिनकी राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र जांच की जा सकती है। इसके कई क्लोन ऐप्स भी हैं जो पहले बैन किए गए ऐप्स के विकल्प के तौर पर काम कर रहे हैं। वहीं इन ऐप्स के साथ भारत में खेले जाने वाले मोस्ट पॉपुलर चीनी गेम ‘PUBG’पर भी सरकार बैन करने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि इसकी सूची तैयार की जा रही है जिसके बाद इन्हें भी भारत में बैन कर दिया जाएगा।

PUBG पर भी लग सकता है बैन

Image Source – flickr.com

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार 200 से ज्यादा ऐप्स की सूची तैयार की जा रही है जिनमें भारत समेत कई देशों में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले मल्टीप्लेयर और पॉपुलर गेम पबजी(PUBG) भी शामिल है। वहीं अली एक्सप्रेस जैसे चर्चित ऐप्स से भारत के करोड़ों यूज़र्स हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक ये ऐप्स चीन के साथ कथित तौर पर डेटा शेयर कर रहे हैं और इस वजह से सरकारी एजेंसियां इनका रिव्यू कर रही हैं। फिलहाल सरकार की तरफ से नए ऐप्स बैन को लेकर कोई आधाकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े

बता दें कि भारत में पबजी खेलने वाले यूजर्स की बड़ी तादात है, जिसे लेकर कई बार अभिवावकों की शिकायत भी सामने आई है। लेकिन इस बीच सवाल यह उठता है कि इस ऐप का चीन से कनेक्शन तो जरुर है लेकिन यह पूरी तरह चीनी भी नहीं। ऐसे में भारत सरकार क्या इस पर भी बैन लगाएगी ?

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago