Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों में कई ऐसी जड़ी बूटियों का वर्णन किया गया है जिसके बारे में आज तक विज्ञान कुछ भी पता नहीं लगा पाया है। आज के आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी ही बात बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं गोंद कतीरा की। वैसे तो गोंद कतीरा के बारे में विज्ञान ने बहुत कुछ बता दिया है लेकिन आयुर्वेद में गोंद कतीरा का बहुत ही डिटेल में वर्णन किया गया है। वैसे तो गोंद कतीरा के बहुत सारे लाभ बताए जाते हैं लेकिन आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ बड़े लाभों के बारे में बताएंगे।
गोंद कतीरा में बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड मौजूद होता है। इसका इस्तेमाल करने से बॉडी को इंस्टैंट एनर्जी मिलती है। गोंद कतीरा के इस्तेमाल से ब्लड थीक होता है। गोंद कतीरा को पानी या दूध में भिगो कर रखा जा सकता है और बाद में इसका शर्बत बनाकर पिया जा सकता है।
अभी के समय में ओवरवेट और अन्फिट लोगों की तादाद काफी ज़्यादा बढ़ गई है। इसके साथ ही वेट लॉस जर्नी स्टार्ट करने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। अगर आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी में है या वेट लॉस करने की योजना बना रहे हैं तो आपको गोंद कतीरा को ज़रूर अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। गोंद कतीरा मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसमें हाई फाइबर कंटेंट होता है जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। ये गट हेल्थ के लिए भी काफी लाभदायक होता है।
अगर आप एक ऐसे व्यक्ति है जो टॉन्सिल से जूझते रहते हैं तो आपके लिए भी गोंद कतीरा फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए आपको थोड़ा गोंद कतीरा और थोड़ा नानख्वा को बारीक पीस लेना है। इसके बाद इस मिक्सचर में धनिया पत्ता का रस मिला दीजिए और रोज गले पर इसका लेप लगाइये। ऐसा करने से आपको टान्सिल में बहुत आराम मिलेगा।
अगर कोई महिला अपने ब्रेस्ट के साइज़ से नाखुश है तो वो भी गोंद कतीरा का इस्तेमाल कर सकती है। गोंद कतीरा के प्रतिदिन सेवन से महिलाओं के ब्रेस्ट की साइज को बढ़ाने में हेल्प मिलती है।
गोंद कतीरा की तासीर को बहुत ठंडा माना गया है। यही कारण है कि गर्मी के दिनों में ही इसको खाने की सलाह दी जाती है। ये पेट की गर्मी को कम करता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि यह आपको लू और हीट स्ट्रोक से भी बचाता है।
यह भी पढ़े:-
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…