MS Dhoni White Beard: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी खेल जगत में अपनी प्रतिभा और स्टाइल दोनों के लिए जाने जाते हैं। शुरुआत में धोनी ने अपने लंबे बालों की वजह से भी खूब वाहवाही बटोरी थी। अब इन दिनों धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में धोनी सफ़ेद दाढ़ी और बाल में नजर आ रहे हैं। धोनी की इस फोटो को देख हाल ही में उनकी माँ ने कुछ ऐसा कहा जो उनके फैंस को खुश कर देगा। आइये आपको बताते हैं आखिर सफ़ेद बालों में बेटे की तस्वीर देख क्या कहा धोनी की माँ ने।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टेन कूल के नाम से भी जाना जाता है। बीते दिनों धोनी की पत्नी साक्षी ने बेटी जीवा के साथ खेलते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर की इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि, धोनी इन तस्वीरों में सफ़ेद दाढ़ी और बाल के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि, धोनी की इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें बूढ़ा भी बोल रहे हैं।
हाल ही में आईसीसी के तीन टूर्नामेंट मैचों के विजेता महेंद्र सिंह धोनी इस लॉकडाउन के दौरान बढ़ी हुई दाढ़ी और बालों में नजर आ रहे हैं जिसमें कुछ हद तक सफेदी भी नजर आ रही है। हालाँकि धोनी को चाहने वाले उनके फैंस ने उनकी इस तस्वीर पर ये भी कमेंट किया है कि, “शेर कितना ही बूढ़ा क्यों ना हो जाए शिकार करना नहीं भूलता है।” इसके अलावा धोनी के एक अन्य फैन ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, “बूढ़ा शेर अभी भी बहुत खतरनाक लग रहा है।” लिहाजा इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अपने फैंस के दिलों में धोनी अभी भी जवान हैं।
यह भी पढ़े:
बता दें कि, सफ़ेद दाढ़ी बाल में दूसरी तरफ धोनी की माँ ने जब उनकी तस्वीर देखी तो उन्होनें केवल इतना कहा कि, उनका बेटा अभी इतना भी बूढ़ा नहीं हुआ है। हालांकि एक माँ के लिए उसका बेटा कभी बूढ़ा नहीं होता है। आपको बता दें कि, असल में धोनी की ये तस्वीरें बीते दिनों इंस्टाग्राम पर उनकी वे साक्षी ने पोस्ट की थी। साक्षी ने दो तस्वीर और एक वीडियो शेयर की है। इन पहली तस्वीर में धोनी अपनी बेटी जीवा और पालतू कुत्ते के साथ लॉन में खेलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में साफतौर पर उनके सफ़ेद दाढ़ी बाल नजर आ रहे हैं। इसके बाद साक्षी ने एक और वीडियो शेयर की जिसमें धोनी ने सफ़ेद दाढ़ी बाल को कलर कर लिया है। गौरतलब है कि, बेटी के साथ वायरल इन तस्वीरों पर क्रिकेट जगत के कुछ खिलाड़ियों ने भी कमेंट किये हैं।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…