ब्यूटी

रफ और फ्रिजी हेयर से पाएं छुटकारा, केले से बने ये 3 हेयर पैक आएंगे काम

Banana Hair Pack At Home: सुंदरता बढ़ाने में बालों का भी योगदान अहम होता है, लेकिन कई बार बाल इतने रफी दिखने लगते हैं कि समझ ही नहीं आता कि किस तरीके से बालों को सिल्की बनाया जाए। यदि केले से बने हेयर पैक का इस्तेमाल आप अपने बालों में करती हैं तो इससे बालों को नया टेक्सचर मिलता है। इसकी थिकनेस बढ़ती है। साथ में इसकी चमक में भी इजाफा होता है। केले से बने होममेड हेयर पैक को यदि आप अपने बालों में लगाती हैं तो ये केवल लाभ पहुंचाते हैं, क्योंकि इनमें केमिकल तत्व नहीं होते हैं। बालों को इससे किसी भी तरह का नुकसान पहुंचने की आशंका नहीं रहती है।

Banana Hair Pack At Home: बालों के लिए है इतना फायदेमंद

PoPoxo

सिलिका नामक खनिज की मौजूदगी केले में होती है। यह खनिज तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। शरीर में कोलेजन को संश्लेषित करने का काम सिलिका ही करता है। इससे बाल घने होते हैं। साथ में बालों की मजबूती भी यह बढ़ाता है। सिलिका में एंटीमाइक्रोबियल्स गुण होते हैं, जिससे शरीर में खुजली की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही यदि डैंड्रफ की समस्या बालों में हो गई है तो सिलिका उसे भी दूर करने में अपना योगदान देता है।

केले और अंडे का पैक

ABP News

केला और अंडा से हेयर पैक तैयार करने के लिए आपको दो केले, एक अंडा, एक चम्मच नारियल तेल और तीन चम्मच शहद की आवश्यकता पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको केले को मैश कर लेना है। फिर जूस वाली छलनी से इसे छान लेना है। इससे इसके रेशे अलग हो जाएंगे। इसके बाद आपको केला, नारियल तेल, शहद और अंडा इन सभी तत्वों को एक कटोरे में लेकर मिला देना है। बालों में इसे आपको लगाना है। लगाने के बाद शॉवर कैप से अपने बालों को ढक लीजिए। इसके बाद बालों को धो लेना है। इससे आपके बाल मजबूत और घने बनते हैं।

Banana Hair Pack – केला और सरसों के तेल का पैक

PoPoxo

इस हेयर पैक(Banana Hair Pack At Home) को तैयार करने के लिए आपको एक केला और एक बड़ा चम्मच सरसों के तेल की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको केले को मैश कर लेना है। सरसों के तेल की कुछ बूंदें इसमें डालनी हैं। फिर इसे आपको अच्छी तरह से लगाना है। शैंपू से आधे घंटे के बाद इसे धो लेना है। इस बात का ध्यान आप जरूर रखें कि सरसों के तेल का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना है, क्योंकि यह गाढ़ा होता है। इसे निकालने में आपको काफी समय भी देना पड़ सकता है। लाभ इससे यह मिलता है कि बालों का रूखापन दूर हो जाता है और इसकी चमक में बढ़ोतरी होती है।

यह भी पढ़े:

केला और शहद का पैक

The Indian Wire

इसे तैयार करने के लिए आपको दो केले(Banana Hair Pack At Home) को मैश करके एक मोटी छलनी से छानने के बाद इसमें 2 चम्मच शहद मिला देना है। बालों और स्कैल्प पर इसे लगाकर आधा घंटा छोड़कर बालों को ठीक से धो लेना है। बालों को इससे पोषण मिलता है और इनका झड़ना कम हो जाता है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago