ब्यूटी

फेस वैक्सिंग के दौरान इन सावधानियों को जरूर बरतें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

Face Wax Ke Fayde Or Nuksan: इंसान के चेहरे पर बालों का होना एक आम बात है। महिला और पुरुष दोनों के चेहरों पर बाल मौजूद होते हैं। लेकिन पुरुषों के चेहरे पर उगने वाले बाल काफी मोटे और घने होते हैं जिससे दाढ़ी और मूंछ को आकार दिया जाता है। जबकि महिलाओं के चेहरे पर छोटे और मुलायम रेसे की तरह बाल मौजूद होते हैं। किसी महिला के चेहरे पर अधिक बाल होते हैं तो किसी के चेहरे पर कम, जिस महिला के चेहरे पर बाल अधिक घने और मोटे नजर आते हैं वह महिला ऐसी स्थिति में अपने आपको काफी असहज महसूस करती है।

इसके बाद अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं अपने चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने और त्वचा को पहले की तरह सामान्य बनाने के लिए कई सारे तरीके अपनाती हैं। जैसे कि थ्रेडिंग, थ्रैडिंग, लेजर ट्रीटमैंच, वैक्सिंग एवं ब्लीचिंग। आपको बता दें कि इन सब में से आसान वैक्सिंग को ही माना जाता है। लेकिन कई सारे महिलाओं के मन में वैक्सिंग को लेकर काफी सवाल रहते हैं।

महिलाएं सोचती हैं के वैक्सिंग करवाना सही है या गलत। वैक्सिंग करवाने से उनकी त्वचा और चेहरे पर क्या असर पड़ेगा। लेकिन परेशानी की बात यह है के चेहरे पर बाल होने के कारण महिलाओं को काफी शर्मिंदा होना पड़ता है और आखिरकार वह वैक्सिंग का परिणाम जाने बिना उसे करवा लेती हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको इसी समस्या का समाधान देने आए हैं।

चेहरे पर वैक्सिंग करवाने के फायदे (Face Wax Ke Fayde)

Image Source: Punjabkesari

समय-समय पर फेस वैक्सिंग करवाते रहने से चेहरे से अनचाहे बाल तो निकलते ही हैं साथ ही त्वचा पर भी ग्लो आता है। वैक्सिंग करवाने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि बालों के बढ़ने की रफ्तार कम हो जाती है। साथ ही साथ स्किन भी काफी सॉफ्ट हो जाता है और फेस ग्लो करने लगती है।

नियमित अंतराल पर फेस वैक्सिंग कराते रहने से चेहरे पर पड़े दाग धब्बे दूर हो जाते हैं। अगर कोई महिला एक बार वैक्सिंग करवा ले तो उसे 2 से 6 सप्ताह तक वैक्सिंग करवाने की जरूरत नहीं पड़ती है। चेहरे से बाल हटाने के अन्य तरीकों की तुलना करें तो वैक्सिंग से चेहरे के बाल जल्दी नहीं आते हैं और महिलाएं अपनी खूबसूरती को लेकर एक लंबे समय तक निश्चिंत हो जाती हैं।

  • किन महिलाओं को करवानी चाहिए वैक्सिंग

जिन महिलाओं के चेहरे पर बहुत अधिक बाल हैं और अगर वास्तव में बाल बहुत लंबे और मोटे हैं तो इन्हें निकालने का सबसे अच्छा तरीका वैक्सिंग ही होता है। वैक्सिंग करवाने से एक बार में ही आपके चेहरे पर मौजूद कल सारे बाल निकल जाते हैं। बाल जितने लंबे होते हैं, वैक्सिंग करने में उतनी ही आसानी होती है।

फेस वैक्स साइड इफेक्ट्स(Face Wax Side Effects in Hindi)

वैक्सिंग के दौरान काफी दर्द महसूस होता है। वैक्सिंग करने के लिए कई सारे कैमिकल युक्त क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कारण चेहरे की त्वचा लाल हो जाती है। इसके अलावा वैक्सिंग आपके त्वचा को पतला कर देता है। जिसके चलते त्वचा पर ब्लड पैचेज दिखने लगते हैं। जो देखने में बेहद ही गंदे नजर आते हैं।

ऑयली स्किन पर वैक्सिंग करने से पहले साफ सफाई की जरूरत होती है। नहीं तो चेहरे पर पिंपल्स और रैशेज की समस्या बढ़ जाती है। कई बार तो चेहरे के रंग में भी फर्क आने लगता है।

फेस वैक्स करवाते समय इन सावधानियों को जरूर बरतें

केमिकल युक्त क्रीम से वैक्सिंग करने के बाद इनका साइड इफेक्ट भी झेलना पड़ जाता है। लेकिन अगर आप इस दौरान कुछ सावधानियों को बरतते हैं। तो इन समस्याओं को खत्म किया जा सकता है। जैसे कि वैक्सिंग कराने के तुरंत बाद धूप में जाने से बचें। इससे आपकी त्वचा का रंग सावला पड़ सकता है। इसलिए कम से कम वैक्सिंग के 24 घंटे बाद ही धूप में जाएं। इसके अलावा वैक्सिंग करने से पहले कोहनी पर एक बार वैक्स क्रीम लगाकर एलर्जी टेस्ट करना ना भूलें। चेहरे पर वैक्स क्रीम की ज्यादा मोटी परत ना लगाएं।

वैक्स कराने से चेहरे पर दाने आए तो क्या करें

  1. अगर वैक्स कराने के बाद आपके चेहरे पर दाने आ जाते हैं। तो इस सूरत में आप अपने चेहरे पर एंटीबायोटिक क्रीम या लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे आपके चेहरे पर दाग या धब्बे नहीं आएंगे साथ ही खुजली भी नहीं होगी।
  2. वैक्सिंग के बाद दाना होना सामान्य बात है। हालांकि कुछ लोगों को यह परेशानी नहीं होती है। लेकिन फिर भी अगर आपको वैक्सिंग के बाद दाने आते हैं। तो ऐसे में आप घबराए नहीं और प्रभावित जगह पर साबुन लगाने से बचें। अगर आप त्वचा को साफ करना चाहते हैं तो नेचुरल वॉच करें जैसे कि इसके लिए आप आटा या बेसन का उपयोग कर सकते हैं।
  3. अगर आपके चेहरे पर खुजली होती है तो ऐसे में आप पर लगाकर भी खुजली को शांत कर सकते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि बर्फ लगाने के बाद मॉश्चोराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
  4. नारियल तेल या टी ट्री ऑयल लगाना भी फायदेमंद होगा. एक बात का खास ख्याल रखें कि दानों को नाखून से खुजलाएं नहीं. वरना ये दाने पक भी सकते हैं और दाग भी बन सकता है।
Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago