Raw Milk Face Pack: त्वचा की देखरेख करना बहुत ही जरूरी होता है। त्वचा की देखरेख यदि ठीक तरीके से नहीं की जाए तो कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। दूध से बने हुए फेसपैक का यदि इस्तेमाल किया जाए तो इससे त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हमेशा के लिए दूर की जा सकती हैं। ताजे दूध का इस्तेमाल यदि इसके लिए किया जाए तो इससे बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर दूध त्वचा के लिए किस तरीके से फायदेमंद हो सकता है। तो हम आपको बता दें कि लैक्टिक एसिड की दूध में मौजूदगी होती है। त्वचा पर जो दाग-धब्बे उभर आते हैं, उन्हें यह दूर करने में मदद करता है। दूध में कैल्शियम और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सन टैनिंग का जो आपकी त्वचा पर दुष्प्रभाव पड़ता है, उन्हें दूर करने में भी यह सहायक होता है। सबसे बड़ी बात है कि दूध में विटामिन डी मौजूद होता है, जिससे आपकी त्वचा को पोषण मिलता है। दाग-धब्बों को भी यह दूर कर देता है। अन्य चीजों के साथ मिलाकर दूध से कई तरह के फेसपैक आप तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको इसी तरह के तीन फेस पैक के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इन्हें लगाने से आपकी त्वचा स्वस्थ भी बनी रहेगी।
ओट्स के साथ दूध को मिलाकर फेसपैक तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले मिक्सी में ओट्स को डालकर पीस लेना है। इसके बाद इसका जो पाउडर बनकर तैयार हुआ है, एक जार में इन्हें भरकर रख लेना है। एक चम्मच ओट्स से बने हुए पाउडर को आपको कच्चे दूध में मिलाना है और इस फेसपैक को अपनी त्वचा पर लगाना है। ऐसा करने से आपकी त्वचा का रंग निखरने लगेगा। साथ में आपके चेहरे की चमक भी बढ़ जाएगी।
दूध और पपीता से फेसपैक तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले पपीते को पीसकर उसका पेस्ट बना लेना है। इसमें 1/4 कप दूध डाल देना है। लगभग 10 मिनट तक अपने चेहरे को भाप देना है। इसके बाद इस फेसपैक को त्वचा पर लगा लेना है। सूखने के बाद इसे आप धो लीजिए। आपकी त्वचा के दाग-धब्बे इससे दूर हो जाएंगे। इसे लगाने से आपकी त्वचा मुलायम भी बनती है।
यह भी पढ़े:
दूध और बेसन को मिलाकर फेस पैक तैयार करने के लिए आपको बेसन में थोड़ा दूध मिला देना है और पेस्ट बना लेना है। इसे आपको अपने चेहरे पर लगाना है। आधा घंटा तक इसे आप छोड़ दीजिए। इसके बाद सादे पानी से अपने चेहरे को धो डालिए। चाहें तो आप इसमें चुटकी भर हल्दी भी मिला सकते हैं। इस फेस पैक को लगाने का फायदा यह है कि डेड स्किन सेल्स को हटाने में दूध और बेसन मददगार होते हैं। यही नहीं, तैलीय त्वचा से भी ये आपको छुटकारा दिलाते हैं। इसे भी नियमित रूप से लगाने से आपकी त्वचा में चमक आने लगती है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…