ब्यूटी

Lockdown में दूध से बने इन 3 फेसपैक से बनाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग

Milk Face Pack: त्वचा की देखरेख करना बहुत ही जरूरी होता है। त्वचा की देखरेख यदि ठीक तरीके से नहीं की जाए तो कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। दूध से बने हुए फेसपैक का यदि इस्तेमाल किया जाए तो इससे त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हमेशा के लिए दूर की जा सकती हैं। ताजे दूध का इस्तेमाल यदि इसके लिए किया जाए तो इससे बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता है।

Milk Face Pack – दूध फायदेमंद है त्वचा के लिए

Readersdigest

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर दूध त्वचा के लिए किस तरीके से फायदेमंद हो सकता है। तो हम आपको बता दें कि लैक्टिक एसिड की दूध में मौजूदगी होती है। त्वचा पर जो दाग-धब्बे उभर आते हैं, उन्हें यह दूर करने में मदद करता है। दूध में कैल्शियम और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सन टैनिंग का जो आपकी त्वचा पर दुष्प्रभाव पड़ता है, उन्हें दूर करने में भी यह सहायक होता है। सबसे बड़ी बात है कि दूध में विटामिन डी मौजूद होता है, जिससे आपकी त्वचा को पोषण मिलता है। दाग-धब्बों को भी यह दूर कर देता है। अन्य चीजों के साथ मिलाकर दूध से कई तरह के फेसपैक आप तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको इसी तरह के तीन फेस पैक के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इन्हें लगाने से आपकी त्वचा स्वस्थ भी बनी रहेगी।

दूध और ओट्स

Punjabkesari

ओट्स के साथ दूध को मिलाकर फेसपैक तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले मिक्सी में ओट्स को डालकर पीस लेना है। इसके बाद इसका जो पाउडर बनकर तैयार हुआ है, एक जार में इन्हें भरकर रख लेना है। एक चम्मच ओट्स से बने हुए पाउडर को आपको कच्चे दूध में मिलाना है और इस फेसपैक को अपनी त्वचा पर लगाना है। ऐसा करने से आपकी त्वचा का रंग निखरने लगेगा। साथ में आपके चेहरे की चमक भी बढ़ जाएगी।

दूध और पपीता

News Track Live

दूध और पपीता से फेसपैक तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले पपीते को पीसकर उसका पेस्ट बना लेना है। इसमें 1/4 कप दूध डाल देना है। लगभग 10 मिनट तक अपने चेहरे को भाप देना है। इसके बाद इस फेसपैक को त्वचा पर लगा लेना है। सूखने के बाद इसे आप धो लीजिए। आपकी त्वचा के दाग-धब्बे इससे दूर हो जाएंगे। इसे लगाने से आपकी त्वचा मुलायम भी बनती है।

यह भी पढ़े:

दूध और बेसन

News Track Live

दूध और बेसन को मिलाकर फेस पैक तैयार करने के लिए आपको बेसन में थोड़ा दूध मिला देना है और पेस्ट बना लेना है। इसे आपको अपने चेहरे पर लगाना है। आधा घंटा तक इसे आप छोड़ दीजिए। इसके बाद सादे पानी से अपने चेहरे को धो डालिए। चाहें तो आप इसमें चुटकी भर हल्दी भी मिला सकते हैं। इस फेस पैक को लगाने का फायदा यह है कि डेड स्किन सेल्स को हटाने में दूध और बेसन मददगार होते हैं। यही नहीं, तैलीय त्वचा से भी ये आपको छुटकारा दिलाते हैं। इसे भी नियमित रूप से लगाने से आपकी त्वचा में चमक आने लगती है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

9 hours ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

6 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

6 days ago