Almond and Aloe Vera Gel: सुंदर दिखने के लिए महिलाएं मेकअप करती हैं। मेकअप करना इसलिए भी जरूरी माना जाता है, ताकि रंग-रूप सही तरीके से निखरे। मेकअप करने के लिए महिलाओं द्वारा कई तरीके अपनाए जाते हैं। बाजार में मेकअप के लिए ढेरों उत्पाद मौजूद हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि बाजार में जो मेकअप के उत्पाद मिलते हैं, उनमें से कई के काफी नुकसान भी होते हैं, क्योंकि इनमें रसायनों का प्रयोग किया जाता है। सेहत की दृष्टि से ये अच्छे नहीं माने जाते हैं। ऐसे में घर में भी मेकअप उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। बादाम और इसके तेल का इस्तेमाल करके काजल और मॉश्चराइजर दोनों को बहुत ही कम समय में आप आसानी से घर में ही तैयार कर सकती हैं। आपकी सुंदरता को बढ़ाने में इन दोनों की ही भूमिका बेहद खास रहती है।
घर पर यदि आप मॉइश्चराइजर तैयार कर रही हैं तो इसके लिए आपको कुछ सामान की जरूरत पड़ती है। सबसे पहले तो आपको एलोवेरा जेल की आवश्यकता होती है। एलोवेरा जो कि प्रकृति का लोगों के लिए एक वरदान है, इस एलोवेरा जेल को आपको चार छोटा चम्मच लेना है। इसके अलावा दो छोटा चम्मच बादाम के तेल की और दो छोटा चम्मच नारियल के तेल की आवश्यकता भी आपको घर पर ही मॉइश्चराइजर तैयार करने के लिए पड़ेगी।
आपने जो चार छोटा चम्मच एलोवेरा जेल लिया है, साथ ही जो दो-दो छोटा चम्मच बादाम तेल और नारियल का तेल आपने लिया है, इन सभी को एक बर्तन में मिला देना है। नारियल तेल कई बार जमा हुआ रहता है। ऐसे में आपको नारियल तेल को पहले पिघला लेना है। उसके बाद इसे इस्तेमाल में लाना है। जब आप इन सभी को मिलाकर मॉइश्चराइजर तैयार कर रही हैं तो इस दौरान जरूरत के हिसाब से आप इसकी मात्रा को बढ़ा भी सकते हैं और घटा भी सकते हैं। मॉश्चराइजर यदि आपने अधिक मात्रा में तैयार कर लिया है तो फिर आपको इसे किसी ठंडी छायादार जगह पर रख देना चाहिए। इससे ये सुरक्षित रहते हैं। लंबे अरसे तक आप आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
घर पर यदि आप काजल बनाने जा रही हैं तो आपको इसके लिए दो चीजों की आवश्यकता पड़ेगी। दो चम्मच चंदन पाउडर आपको ले लेना है और तीन से चार चम्मच बादाम की जरूरत आपको पड़ेगी।
यह भी पढ़े:
आपको सबसे पहले चंदन पाउडर लेना है और उसमें पानी मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लेना है। घी का दीया अब आपको जलाना है और फॉर्क की सहायता से बादाम को इसमें भून देना है। तब तक बादाम को भूनना है, जब तक यह काला नहीं हो जाता है। इसका पाउडर फिर बना लेना है। चंदन के पेस्ट में इसे मिलाकर एक डिब्बे में बंद करके रख लेना है। जब भी इस काजल को लगाना हो तो उंगली में पहले घी जरूर आपको लगा लेना है।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…