ब्यूटी

स्किन को गर्मियों में गोरा-बेदाग बनाने के लिए तरबूज से यूं बनाएं फेस पैक

Watermelon Face Mask: गर्मी का मौसम जैसे ही आता है, तरबूज का फल मार्केट में मिलना शुरू हो जाता है। यह फल मीठा और स्वादिष्ट तो खूब होता ही है, मगर हमारी स्किन के लिए भी बड़ा ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन के साथ अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारी स्किन के लिए सुपरफूड की तरह ही काम करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट तरबूज में भरे होते हैं, जिससे एजिंग की समस्या में राहत मिलती है। इस गर्मी में सिर्फ तरबूज आप खाएं ही नहीं, बल्कि चेहरे पर भी इन्हें लगा सकते हैं। यहां हम आपको तरबूज से फेस पैक बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं।

सन टैनिंग दूर करने के लिए – Watermelon Face Mask

अपनी त्वचा को गोरा और चमकदार यदि आप बनाना चाहते हैं तो तरबूज का फेस पैक इसमें बड़ा ही लाभदायक होता है। त्वचा को अंदर से यह अंदर से मॉस्चराइज कर देता है। इसके लिए आपको एक बड़ा चम्मच तरबूज का रस लेना है और इसमें एक बड़ा चम्मच खीरे का रस मिला देना है। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ देना है। दिन में एक बार आपको ऐसा करना है।

ऑयली स्किन से निजात के लिए

आपकी त्वचा में जो अतिरिक्त तेल होता है, तरबूज इसे बाहर निकाल देता है। मुहांसों के लिए केला बहुत ही अच्छा माना जाता है। तैलीय त्वचा पर मुंहासे बहुत जल्द आने लगते हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए यह फेस पैक बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके लिए आपको तरबूज के गूदे का एक चम्मच लेना है और इसमें केले के छोटे टुकड़े का बड़ा चम्मच मिला देना है। इस पेस्ट को आपको अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लेना है। करीब 20 से 25 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ने के बाद गर्म पानी से इसे धो लेना है।

एंटी एजिंग फेस पैक

एंटीऑक्सीडेंट गुण तरबूज में खूब होते हैं। त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों से लड़ने में इनकी बड़ी भूमिका होती है। इसमें 93% तक पानी होता है जो त्वचा को लचीला भी बना देता है। इसे बनाने के लिए आपको तरबूज के एक छोटे टुकड़े में एवोकैडो का एक बड़ा पल्प मिला देना है। इसके बाद चेहरे और गर्दन पर इस पेस्ट को लगाना है। करीब 30 मिनट तक इसे सूखने के लिए छोड़ने के बाद गर्म पानी से इसे धो लेना है।

ड्राई स्किन के लिए

तरबूज के पल्प का एक चम्मच लेकर एक बड़ा चम्मच इसमें दही मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे और गर्दन पर लगा लेना है। 30 मिनट तक सूखने के बाद गर्म पानी से धो लेना है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड से त्वचा गहराई से मॉस्चराइज होती है और चिकनी व मुलायम बनती है।

यह भी पढ़े:

स्किन को गोरा-बेदाग बनाने के लिए

डिटॉक्सिफाइंग गुण शहद में मौजूद होते हैं। तरबूज के पल्प का एक चम्मच लेकर इसमें एक चम्मच शहद मिला लेना है। 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर इसे सूखने के बाद गर्म पानी से धो लेना है। इससे चेहरे से दाग-धब्बे भी दूर होते हैं और त्वचा का रंग भी गोरा होता है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago