जीवन परिचय

एक्टर बनने से पहले रणवीर सिंह करते थे ये काम

Ranveer Singh Biography In Hindi: बॉलीवुड में यूं तो बहुत से एक्टर्स को विरासत में एक्टिंग मिली है, लेकिन कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं जिन्होंने बिना बॉलीवुड बैकग्राउंड से आते हुए भी इस क्षेत्र में काफी सफलता हासिल की है। ऐसे ही एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह भी हैं। रणवीर सिंह का बॉलीवुड फैमिली से ताल्लुक न होते हुए भी बॉलीवुड में अपने हुनर से काफी शोहरत बटोरी है। आज हम आपको इनके जीवन के बारे में बताने जा रहे हैं।

रणवीर सिंह का जीवन परिचय(Ranveer Singh Biography In Hindi)

रणवीर सिंह भवनानी का जन्म 6 जुलाई 1985 में मुबंई में हुआ था। वह एक सिंधी परिवार से हैं। उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक बड़ी बहन हैं। इनकी माता का नाम अंजू भवनानी और पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी है। इनकी बहन का नाम रितिका है। रणवीर हमेशा से ही एक अभिनेता बनना चाहते थे। लेकिन रणवीर को हमेशा लगता था कि उनका यह सपना शायद कभी पूरा नहीं होगा, इसीलिए उन्होंने लेखन (कंटेंट राइटिंग) की ओर अपना करियर बनाना का सोचा। रणवीर सिंह ने काफी एडवर्टाइज़िंग इंडस्ट्रीज़ के लिए भी काम किया है।

रणवीर सिंह की शिक्षा और कैरियर का संघर्ष।(Ranveer Singh Educational Qualification In Hindi)

रणवीर सिंह की पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से ही की थी। रणवीर सिंह की ग्रैजुएशन एच आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्‍स, मुंबई से हुई है। उन्होंने इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। इस दौरान उन्होंने पुनः अभिनय की ओर कदम बढ़ाने का फैसला लिया और वापस भारत आ गए। यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए काफी ऑडिशंस भी दिए, और तब तक प्रयास करते रहे जब तक उन्हें फिल्म में साइन नहीं कर लिया गया।

रणवीर ने की दीपिका से शादी।(Ranveer Singh Marriage In Hindi)

रणवीर सिंह के यूं तो काफी एक्ट्रेस के साथ नाम जोड़े गए हैं लेकिन रणवरी की सुई दीपिका पादुकोण पर जाकर अटकी। काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर और दीपिका ने 2018 में इटली में सिंधी और कोंकणी रीती-रिवाज़ों से शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी की शुरूआत फिल्म राम लीला की शूटिंग के दौरान हुई थी। इनका अफेयर करीब 6 साल तक चला। अपने रिलेशनशिप को लेकर दोनों ही काफी ओपन रहे हैं।

मॉडलिंग और एक्टिंग करियर का आगाज़(Ranveer Singh Career In Hindi)

रणवीर के करियर की बात करें तो उन्होंने अमेरिका से लौटने के बाद एक जानी-मानी एडवरटाईज़िंग एजेंसी में बतौर कॉपीराइटर काम किया था। उसके बाद उन्होंने मॉडलिंग करनी शुरू की और साथ-साथ ही फिल्मों के लिए ऑडिशंस भी देते रहे। आखिरकार उनको पहली ही फिल्म बॉलीवुड के सबसे बड़े बैनर की मिल गई। 2010 में रणवीर को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में ऑडिशन देने का मौका मिला जिसमें वह लीड रोल के लिए सिलेक्ट हो गये। उसके बाद रणवीर ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से एक से बढ़कर एक फिल्में दी। उन्होंने लेडिज वर्सेज रिक्की बहल, गुंडे, बेफिक्रे, बाजीराव मस्तानी, लुटेरा, किल दिल, राम-लीला, पद्मावत जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी आने वाली फिल्म ’83’ है।

यह भी पढ़े

अगल है अंदाज़

रणवीर पर्दे पर जितने एनर्जेटिक दिखाई देते हैं, वह पर्दे के पीछे भी उतने ही एनर्जेटिक और कूल हैं। उनकी अनोखी एक्टिंग के साथ-साथ वह अपना एक स्टाइल स्टेटमेंट कैरी करते हैं। रणवीर अतरंगे कपड़े पहनते हैं जिसके चलते कई बार वह ट्रोल भी हुए हैं। लेकिन वह रणवीर का एक अलग अंदाज़ है।

रणवीर सिंह को मिले फिल्म फेयर अवार्ड।

रणवीर सिंह उन एक्टरों की श्रेणी में आते हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। रणवीर को अपनी पहली डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए बेस्ट मेल डेब्यू की श्रेणी में फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उन्हें स्क्रीन अवार्ड, गिल्ड अवार्ड, आईफा, स्टारडस्ट आदि से भी नवाजा जा चुका है। हाल ही में हुए फिल्मफेयर 2020 में उन्हें फिल्म गली बॉय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है।

रणवीर सिंह और अनिल कपूर की पारिवारिक संबंध

आपको जानकर हैरानी होगी कि अनिल कपूर रणवीर सिंह के रिश्तेदार हैं। जी हां अनिल कपूर रणवीर के मौसा लगते हैं। उनकी मां अंजू भवनानी, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर की सगी बहन हैं। इस लिहाज़ से वह सोनम कपूर के कज़न हैं।

फिटनेस कॉन्शियस रणवीर सिंह

रणवीर के बारे में कहा जाता है कि वह 10 साल की उम्र तक काफी मोटे हुए करते थे। लेकिन आज रणवीर काफी फिट हैं। रणवीर अपनी फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस है। उन्हें फिट रहना पसंद है।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago