मनोरंजन

इस मिस वर्ड ने ठुकराई कई बड़ी फिल्में, जो आगे चलकर साबित हुई ब्लॉकबस्टर

Aishwarya Rai Bachchan Rejected 7 Bollywood Movies: पूर्व मिस वर्ड व बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने पिछले 20-25 सालों में देश-विदेश में खूब नाम कमाया है। हालंकी इस मुकाम पर पहुंचना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था, इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उनके अभिनय, सुंदरता और स्टाइल के मुरीद ना केवल हिंदुस्तान बल्कि पूरे विश्व में हैं। आपने फिल्मी करियर में ऐश्वर्या ने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘ताल’, ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। इसके अलावा पति अभिषेक बच्चन व ससुर अमिताभ बच्चन के साथ उनका सदाबहार गाना ‘कजरारे’ भला कौन भूल सकता है।

इन सबके बावजूद कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जिन्हें ऐश्वर्या ने आपने निजी कारणों की वजह से ठुकरा दिया और बाद में इन्हीं फिल्मों ने डायरेक्टर प्रोड्यूसर को मालामाल कर दिया और उनके किरदार भी लोगों के दिल में बस गए। आइए जानते हैं ऐसी 7 फिल्मों के बारे में जिन्हें ऐश्वर्या ने कहा ‘नो’

  1. वीर-जारा – सुपरहिट फिल्म वीर-जारा में ‘जारा’ का रोल पहले ऐश्वर्या को ऑफर हुआ था लेकिन ऐश्वर्या ने इसे नकार दिया, जिसके बाद यह रोल प्रीति जिंटा की झोली में या गिरा। प्रीति को इस किरदार के लिए काफी सराहा गया था।
  2. कुछ कुछ होता है – इस फिल्म में ‘टीना’ का रोल सबसे पहले ऐश्वर्या को ऑफर किया गया था और उनके मना करने के बाद यह रोल कई और अभिनेत्रियों के पास गया। लेकिन जब कोई भी इसे करने के लिए तैयार नहीं हुआ तब काजोल की सिफारिश पर यह रोल उनकी कजिन सिस्टर रानी मुखर्जी के पास चला गया। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था कि यदि उन्होंने टीना का रोल किया होता तो लोगों ने ताने दे देकर मुझे मार डाला होता।
  3. मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. – संजू बाबा की कॉमेडी फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में ‘डॉ. सुमन’ का रोल करने के लिए ऐश्वर्या राय को चुना गया था, लेकिन उन्होंने इसे भी ठुकरा दिया। बाद में यह रोल ग्रेसी सिंह ने बखूबी निभाया।
  4. राजा हिंदुस्तानी – इस फिल्म में ‘आरती’ का किरदार पहले ऐश्वर्या को ऑफर हुआ लेकिन उनके मना करने के बाद यह करिश्मा कपूर के पास चला गया, जिससे करिश्मा को काफी वाहवाही भी मिली।
  5. बाजीराव मस्तानी और पद्मावती – इन दोनों फिल्मों में दीपिका पादुकोण वाले रोल पहले ऐश्वर्या को ऑफर हुए थे मगर उन्होंने दोनों का ही ऑफर ठुकरा दिया।
  6. ट्रॉय – ब्रैड पिट स्टारर मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रॉय’ में ‘ब्रिसिस’ की भूमिका निभाने का ऑफर पहले ऐश्वर्या के पास आया था लेकिन उन्होंने इसमें कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।

यह भी पढ़े

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago