मनोरंजन

भारतीय परंपरा पर उठाये सवाल, तो अमेरिकी एंकर की ऐश्वर्या ने की बोलती बंद

Aishwarya Rai: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में है। वे एक ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जिनका सम्मान पूरी दुनिया करती है। उन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ अपने काम की वजह से दुनियाभर में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। ऐश्वर्या राय अपने सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से भी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। सोशल मीडिया में इन दिनों ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में उन्हें एक चैट शो में हिस्सा लेते हुए देखा जा रहा है।

करा दिया डेविड लेटरमैन को चुप

ऐश्वर्या राय इस चैट शो में डेविड लेटरमैन के साथ नजर आ रही हैं। इसमें बतौर गेस्ट ऐश्वर्या राय को आमंत्रित किया गया है। इसी दौरान अमेरिकी एंकर भारतीय सभ्यता को लेकर एक सवाल ऐश्वर्या राय से करते हैं, जिस पर ऐश्वर्या उन्हें ऐसा जवाब देती हैं कि डेविड लेटरमैन सुनकर एकदम चुप रह जाते हैं।

तपाक से दिया ये शानदार जवाब

News Baba

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चैट शो के दौरान डेविड भारतीय सभ्यता पर सवाल उठा देते हैं। ऐश्वर्या राय से सवाल करते हैं कि क्या यह बात सच है कि अभी भी अपने माता-पिता के साथ ऐश्वर्या राय रह रही हैं? जैसे ही ऐश्वर्या राय डेविड का यह सवाल सुनती हैं, वे बिना देरी किए इसका जवाब देते हुए कहती हैं कि हां यह बात बिल्कुल सच है कि मैं अपने माता-पिता के साथ ही रहती हूं। ऐश्वर्या से इस जवाब को सुनने के बाद डेविड इस पर कहते हैं कि क्या बड़े हो जाने के बाद भी भारत में अपने माता-पिता के साथ रहना कोई सामान्य बात है? इस पर भी ऐश्वर्या राय उन्हें बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब देती हैं। वे कहती हैं कि अपने माता-पिता के साथ भारतीयों का रहना वास्तव में एक बहुत ही आम बात है, क्योंकि डिनर या फिर लंच करने पर हमें अपने माता-पिता से मुलाकात करने के लिए अपॉइंटमेंट लेने का इंतजार नहीं करना पड़ता है।

भाषा को लेकर भी

ऐश्वर्या राय जब इस शानदार अंदाज में जवाब देती हैं तो इसके बाद डेविड को कुछ कहते ही नहीं बनता है। वे एकदम चुप हो जाते हैं। उसी तरह से भारतीय भाषा को लेकर भी जब डेविड ने ऐश्वर्या से सवाल किया तो ऐश्वर्या राय ने उन्हें बताया कि केवल अंग्रेजी ही नहीं, बल्कि बोलने के लिए उनके पास और भी कई तरह की भाषाएं हैं।

वर्ष 2004 का वीडियो

गौरतलब है कि डेविड लेटरमैन के साथ ऐश्वर्या राय का यह वीडियो वर्ष 2004 का है। उस वक्त ऐश्वर्या राय की फिल्म प्राइज एंड प्रेज्यूडिश रिलीज होने जा रही थी। ऐश्वर्या राय इसी क्रम में डेविड लेटरमैन के चैट शो में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं।

नहीं टिक सके डेविड

अपने कटाक्ष और कड़े सवालों के लिए डेविड लेटरमैन को जाना जाता है, मगर ऐश्वर्या ने तो उनकी बोलती ही बंद कर दी थी। शाहरुख खान भी बीते दिनों डेविड लेटरमैन के शो में जाने की वजह से खूब सुर्खियों में रहे थे।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago