मनोरंजन

अकेले पड़ सकते हैं ‘तारक मेहता’, शो से गायब होगा स्टार कलाकार

Neha Mehta aka Anjali Mehta: कोरोना महामारी और उसकी वजह से देशभर में लगे लॉकडाउन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान पहुंचा है। वैश्विक महामारी के चलते फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग बंद हो गई थी। हालांकि अब देश में अनलॉक की प्रक्रिया के चलते जब टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हुई, तो पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

अंजलि महता शो से लेंगी संन्यास

Image Source – Scoopearth.com

दरअसल कोरोना महामारी के बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो की टीवी पर वापसी भले ही हो गई है लेकिन शो से जुड़ा एक अहम किरदार जल्द ही अलविदा ले सकता है। खबरों के मुताबिक शो में तारक मेहता की पत्नी का किरदार निभाने वाली अंजली मेहता यानी नेहा मेहता(Neha Mehta/Anjali Mehta) इस शो को अलविदा कह सकती हैं।

कुछ दिन पहले ही पूरे हुए 12 साल

गौरतलब हो कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अभी बीती 28 जुलाई को ही 12 साल पूरे हुए हैं। वहीं अब इस शो से नेहा मेहता(Neha Mehta aka Anjali Mehta) के बाहर होने की खबर से दर्शकों को करारा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा मेहता ने शो छोड़ने के बारे में मेकर्स को पहले ही बता दिया है। बताया जा रहा है कि नेहा मेहता कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से शो के सेट पर नए एपिसोड के लिए नहीं पहुंच सकती हैं।

यह भी पढ़े

नेहा(Neha Mehta aka Anjali Mehta) के इस शो से अलविदा लेने की वजह भले ही कुछ और हो लेकिन इस खबर के सामने आने से इस सो को पसंद करने वाले दर्शकों को तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि मेहता का किरदार काफी अहम है। लोगों को शो में तारक मेहता और अंजलि मेहता की नोकझोंक काफी पसंद आती है। हालांकि अब आने वाले दिनों में दर्शकों को इस सीन में नेहा मेहता नहीं दिखेंगी।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago