मनोरंजन

जुड़वां हैं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ये सेलेब्रिटीज, कई के हैं जुड़वां बच्चे

Bollywood and TV Celebrities are Twins: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्रिटीज हैं, जो जुड़वा हैं। कई सेलिब्रिटीज के जुड़वां बच्चे भी हैं। वैसे, इनके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। यहां हम आपको ऐसे ही 10 जुड़वां सेलिब्रिटीज या उनके जुड़वां बच्चों के बारे में बता रहे हैं।

जुड़वां हैं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ये सेलेब्रिटीज (Bollywood and TV Celebrities are Twins)

1. सुकृति और प्रकृति कक्कर (Sukriti and Prakriti Kakar Twins)

Hindustan Times

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की इन दोनों को पहली जुड़वां कहा जा सकता है। दोनों जुड़वां बहनों में से सुकृति जहां दिल धड़कने दो के गाने ‘पहली बार’ और कपूर एंड संस के गाने ‘कर गई चुल’ के लिए जानी जाती हैं, वहीं प्रकृति को खामोशियां के गाने ‘भीग लूं’ और अजहर के गाने ‘तू ही जाने’ के लिए जाना जाता है।

2. तारा और पिया सुतारिया (Tara Sutaria Twin Pia Sutaria)

Bollywood Shaadis

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया की भी एक जुड़वां बहन है, जिनका नाम पिया सुतारिया है। दोनों एक जैसी तो नहीं दिखतीं, लेकिन तारा सुतारिया के मुताबिक लोग हमेशा कहते हैं कि उन दोनों की मुस्कान एक जैसी है और दोनों एक ही तरीके से पोज देती हैं।

3. रघु राम और राजीव लक्ष्मण (Raggu Ram Rajiv Lakshman Twins)

India Tv

एमटीवी रोडीज के जाने-माने चेहरे रघु राम और उनके भाई राजीव लक्ष्मण दोनों ही जुड़वां हैं। दोनों ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ शो में भी परफॉर्म कर चुके हैं और अक्षय कुमार की फिल्म तीस मार खान में भी नजर आए हैं।

4. निवान और कात्या तेजवानी (Katya Tejwani and Nevaan Tejwani)

Twiiter

टीवी की लोकप्रिय जोड़ी हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान जो कि शादी के बंधन में बंध गए थे, 11 नवंबर 2009 को गौरी प्रधान ने दो जुड़वां बच्चों बेटे निवान और बेटी कात्या को जन्म दिया था।

5. सागर और क्षितिज

Bhaskar

टीवी के लोकप्रिय शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका का किरदार निभाकर मशहूर हुईं उर्वशी ढोलकिया ने दो जुड़वां बच्चों सागर और क्षितिज को जन्म दिया था। इन्होंने अकेले दोनों बच्चों की देखरेख की है।

6. बेला और वीणा बोहरा (Bella or Veena)

टीवी के लोकप्रिय चेहरे करणवीर बोहरा ने 2006 में तीजय सिधु से शादी कर ली थी और उनके दो जुड़वां बेटियां बेला और वीणा का जन्म 2016 में अक्टूबर में हुआ था। इनका इंस्टाग्राम तेज तीजय ने बना रखा है, जिसके 45 लाख से भी अधिक फॉलोवर्स हैं।

7. कृषांग और रायन (Krishaang and Rayaan)

MSN

टीवी के मशहूर सेलिब्रिटी कपल कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक सरोगेसी के जरिए जून, 2017 में जुड़वा बच्चे कृषांग और रायन के पैरेंट्स बने थे। कृष्णा ने बताया था कि सलमान खान ने उन्हें परिवार बढ़ाने के लिए प्रेरित किया था।

8. साहिर और सैशा (Kinshuk Mahajan Twins)

India

बिदाई से मशहूर हुए टीवी अभिनेता किंशूक महाजन ने अपनी गर्लफ्रेंड दिव्या गुप्ता से 12 नवंबर, 2011 को शादी कर ली थी और 7 अक्टूबर, 2017 को वे जुड़वां बेटियों साहिर और सैशा के पिता बने थे।

9. शहरान और इकरा दत्त (Shahraan and Iqra)

Freepress Journal

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और मान्यता के भी जुड़वां बच्चे हैं। बेटे का नाम शहरान, जबकि बेटी का नाम इकरा है।

10. लव सिन्हा और कुश सिन्हा (Love Sinha Kush Sinha)
Khaskhabar

बीते जमाने के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के दो जुड़वा बच्चे हैं, जिनके नाम लव और कुश हैं। इन्हीं की बहन सोनाक्षी सिन्हा हैं, जो कि बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित कर चुकी हैं।

तो ये थे बॉलीवुड के वो 10 जुड़वा सेलिब्रिटीज जिनके बारे में आप अभी तक अनजान थे।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago