Bollywood Celebrities Ex Lovers Wedding: कई ऐसे कपल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हुए हैं, जिन्होंने ब्रेकअप भले ही कर लिया, मगर एक-दूसरे से बात करना नहीं छोड़ाम आपस में मुलाकात इनकी होती रही। अपने संबंधों पर कोई आंच इन्होंने कभी आने ही नहीं दी। यहां हम आपको कुछ ऐसे एक्स गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के नाम बता रहे हैं, जिन्होंने ब्रेकअप के बाद भी अपने रिश्ते को बनाए रखा और अपने एक्स की शादी में भी उन्होंने जमकर मजे किए।
अनुष्का शर्मा के साथ ही रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और यहीं से इन दोनों का अफेयर भी शुरू हुआ था। वैसे, जल्द ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। जब अनुष्का शर्मा की शादी का रिसेप्शन हुआ तो रणवीर सिंह भी इसमें पहुंचे थे।
भले ही शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की ओर से कभी भी एक-दूसरे के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकार नहीं की गई, फिर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री को पता है कि लंबे अरसे तक एक-दूसरे को दोनों ने डेट किया था। वैसे, यह रिश्ता हमेशा के लिए नहीं रहा और दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। फिर भी जब निक जोनास के साथ देसी गर्ल की शादी हुई तो शाहिद कपूर को निमंत्रण उन्होंने भेजा था और अपनी पत्नी के साथ शाहिद कपूर इसमें पहुंचे भी थे।
सोनम कपूर के साथ रणबीर कपूर का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था। फिल्म सांवरिया से इन दोनों ने बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे। फिल्म के रिलीज होने के साथ ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सोनम की शादी में रणबीर कपूर आलिया के साथ पहुंचे थे।
युवराज सिंह के अपने करियर में शीर्ष पर होने के दौरान जिन अभिनेत्रियों से उनका नाम जुड़ा था, नेहा धूपिया भी उनमें से एक थीं। बाद में जब अंगद बेदी से नेहा की शादी हुई तो युवराज सिंह ने भी इसमें हिस्सा लिया था।
कुछ वर्षों तक मिलिंद सोमन और दीपनिता शर्मा के बीच करीबी रही थी। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। मिलिंद और अंकिता की जब बाद में शादी हुई तो दीपनिता ने इसमें न केवल हिस्सा लिया, बल्कि सोशल मीडिया में तस्वीरें भी शेयर कीं।
एक वक्त बिपाशा और डीनो मोरिया की जोड़ी खूब जमी थी, मगर बाद में दोनों अलग हो गए और जब बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की, तो डीनो मोरिया उसमें जमकर नाचे थे।
कॉलेज के दिनों में रणवीर सिंह ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल को डेट किया था, पर कॉलेज खत्म होने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। बाद में अहाना की शादी हुई तो रणवीर सिंह भी इसमें पहुंचे थे
इस तरह से इन कलाकारों ने अपनी एक्स की शादी में न केवल हिस्सा लिया, बल्कि जमकर मस्ती भी की।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…