बॉलीवुड

इस लड़के के माउथ आर्गन बजाने की कला के मुरीद हुए बिग बी, तारीफ़ में कही ये बात!

Amitabh Bachchan Appreciated Boy Playing Mouth Organ: इस बात से तो आप सभी वाकिफ़ होंगें कि, अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है वो कुछ ना कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट जरूर करते हैं। कभी अपने बारे में तो कभी किसी और के बारे में। अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) एक ऐसे अभिनेता हैं जो कभी किसी दूसरे के टैलेंट को प्रोत्साहित करने से पीछे नहीं हटते हैं। आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ बच्चन ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर माउथ ऑर्गन बजा रहे एक लड़के की वीडियो शेयर कर उसकी काफी तारीफ की है। यहाँ हम आपको उसी लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं कि, आखिर उसमें माउथ ऑर्गन बजाने की ऐसी कौन सी कला है जिसके मुरीद बिग बी हो गए।

अमिताभ ने ट्विटर पर शेयर किया इस लड़के की वीडियो

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को इम्प्रेस करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। अगर वो किसी की तारीफ कर रहे हैं तो यक़ीनन उस शख़्स में टैलेंट का भंडार होगा। बता दें कि, बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़का बेहतरीन माउथ ऑर्गन बजाता नजर आ रहा है। अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर करने के साथ ही इस लड़के के टैलेंट की तारीफ(Amitabh Bachchan Appreciate Boy) भी की है। अपने ट्वीट में बच्चन साहब ने लिखा है कि, “ एक माउथ ऑर्गन पर ऐसा कुछ मैंने पहले कभी नहीं सुना, अद्भुत, अद्भुत, अद्भुत।” बहरहाल आप भी अगर इस वीडियो को देखेंगे तो इस लड़के के कायल जरूर हो जाएंगे। वाकई में इस तरीके से माउथ ऑर्गन बजाते आपने पहले शायद ही किसी को देखा होगा।

अद्भुत माउथ ऑर्गन बजाने वाला कौन है ये लड़का

Image Source – Cyberspaceandtime.com

जाहिर सी बात है यदि इतने बड़े अभिनेता किसी की तारीफ़ करते हैं तो फिर उसके सपोर्ट में आम जनता भी जरूर आएगी। अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan Appreciate Boy) द्वारा ट्विटर पर शेयर किये गए इस वीडियो को आम लोगों ने भी काफी पसंद किया है और सभी इस लड़के की तारीफ कर रहे हैं। अब आपको बता दें कि, इस वीडियो में माउथ ऑर्गन बजाते नजर आने वाला यह लड़का शुभ्रनील सरकार(Subhranil Sarkar) है। महज 17 साल का यह लड़का बीते कई सालों से माउथ ऑर्गन बजाने की ट्रेनिंग ले रहा है। जानकारी हो कि, शुभ्रनील अपने इस टैलेंट की वजह से डीडी बांग्ला के एक कार्यक्रम में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। परिवार की माने तो शुभ्रनील आने वाले महीने में एक कार्यक्रम के लिए अमेरिका भी जाने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उनका यह ट्रिप कैंसिल कर दिया गया है।

यह भी पढ़े

इन दिनों अमिताभ बच्चन के द्वारा ट्वीट किए जाने पर शुभ्रनील काफी खुश हैं, इस बारे में उन्होनें कहा है कि, “मैं श्री अमिताभ बच्चन जी द्वारा इस तरह से प्रोत्साहित किये जाने लिए आभार प्रकट करता हूँ। साथ ही मैं उनके जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना भी करता हूँ।” शुभ्रनील भविष्य में एक म्यूजिक डायरेक्टर बनना चाहते हैं, उन्होनें एक मलयालम फिल्म में भी बैकग्राउंड म्यूजिक दिया है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 months ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

4 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

5 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

6 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

9 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

10 months ago