बॉलीवुड

स्क्रिप्ट रख कर चले गए थे निर्देशक, मुफ्त में अमिताभ ने कर दी ये मूवी

Amitabh Bachhan Movie: संजय लीला भंसाली आज बॉलीवुड के सबसे मशहूर फिल्म निर्देशकों में से एक हैं। उनकी कोई भी फिल्म आए, वह सुपरहिट ही होती है। वैसे, भंसाली ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। विधु विनोद चोपड़ा के साथ वे बतौर असिस्टेंट काम करते थे। संजय लीला भंसाली की हमेशा से एक चाहत रही कि वे हेलन केलर के उपन्यास पर एक फिल्म बनाएं।

इसकी नाकामयाबी से टूट गए थे

DailyHunt

उनकी पहली फिल्म खामोशी जब रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर वह ज्यादा नहीं चल सकी। इसकी नाकामयाबी ने संजय लीला भंसाली को कुछ समय के लिए तो तोड़ जरूर दिया, लेकिन इसी नाकामयाबी में उनकी कामयाबी का रास्ता छिपा हुआ था। इसके बाद जब भंसाली फिल्म हम दिल दे चुके सनम लेकर आए तो यह इतनी सुपरहिट रही कि बाजार में संजय लीला भंसाली की इमेज ही पूरी तरह से बदल गई। 

सबसे महंगी फिल्म

BookMyShow

भंसाली ने इसके बाद उस वक्त तक की भारत की सबसे महंगी फिल्म देवदास बनाने की भी घोषणा कर दी। देवदास भी उनकी सुपरहिट रही। देवदास के आगे क्या, अब यह सवाल सुर्खियों में था। भंसाली के हवाले से एक दिन अचानक खबर आई कि वे फिल्म ब्लैक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में वे अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी को ले रहे हैं। काफी समय से अमिताभ बच्चन के साथ भंसाली फिल्म करना चाहते थे। ऐसे में वे अमिताभ बच्चन को अपनी स्क्रिप्ट सुनाने के लिए नासिक पहुंच गए थे।

रख दी थी स्क्रिप्ट

Dailyexcelsior

अमिताभ बच्चन यहीं फिल्म खाकी की शूटिंग में उस वक्त व्यस्त चल रहे थे। बताया जाता है कि संजय लीला भंसाली ने पहले तो ब्लैक की स्क्रिप्ट पढ़कर अमिताभ बच्चन को सुनाना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने स्क्रिप्ट वही रख दी और अमिताभ बच्चन से कहा कि वे खुद इसे पढ़ लें। ऐसा उन्होंने इसलिए कहा था, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वे एक अच्छे नैरेटर नहीं हैं।

बिग बी ने नहीं ली फीस (Amitabh Bachhan Movie)

Filmibeat

संजय लीला भंसाली के लिए सबसे बड़ी कामयाबी यह रही कि अमिताभ बच्चन इस फिल्म की स्क्रिप्ट को पढ़ने के बाद ब्लैक में काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गए। यही नहीं, अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म के लिए कोई भी फीस लेने से मना कर दिया। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन ने कहा था कि संजय लीला भंसाली की सभी फिल्मों को देखने के बाद उनकी बस एक ही ख्वाहिश थी कि एक बार उन्हें भंसाली के साथ काम करने का मौका मिले। अब जब उन्हें यह मौका मिल गया है तो यही उनकी फीस है। इसके अलावा उन्हें और कुछ भी नहीं चाहिए।

यह भी पढ़े

रानी की ना के बाद हां

Pinkvilla

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachhan Movie) तो फिल्म ब्लैक में काम करने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन रानी मुखर्जी इसके लिए तैयार नहीं हो रही थीं। उनका कहना था कि यह भूमिका बहुत ही कठिन है। वे इसे नहीं निभा पाएंगी। फिर भी भंसाली ने उन्हें आखिरकार इस फिल्म में काम करने के लिए मना ही लिया। फिल्म की शूटिंग से जुड़े एक-दो और किस्से सुनने को मिल जाते हैं। रानी मुखर्जी ने इस फिल्म में जो किरदार निभाया, उसके बचपन का रोल फिल्म में आयशा कपूर ने निभाया था। बताया जाता है कि बचपन की इस भूमिका के लिए आलिया भट्ट भी ऑडिशन के लिए पहुंचे थीं। जी हां, उस वक्त वे केवल 9 साल की थीं और अपनी मां सोनी राजदान के साथ वे भंसाली के पास ऑडिशन देने के लिए आई थीं।

दौड़ गयी थी मूवी

India Today

वैसे संजय लीला भंसाली ने आलिया का ऑडिशन नहीं लिया था। भंसाली यह मानते थे कि आलिया भट्ट में एक बॉलीवुड अभिनेत्री बनने के सारे गुण मौजूद हैं। उन्हें इस तरह के छोटे-मोटे रोल करने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, फिल्म ब्लैक में रणबीर कपूर भी एक-दो जगह बहुत ही कम समय के लिए दिखे हैं। दरअसल, भंसाली अपनी फिल्मों में जब भी बचपन को दिखाते थे तो वे रणबीर को लाकर खड़ा कर देते थे। ऐसा हालांकि एक-दो बार ही हुआ था। संजय लीला भंसाली की ब्लैक सुपरहिट रही थी। जिसने भी इसे देखा, वह अंत में रो ही पड़ा था। फिल्म ने न केवल खूब पैसे कमाए, बल्कि इज्जत भी खूब कमाई।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago