ज़रा हटके

12 साल में एक बार खिलता है निरकुरंजी Neelakurinji का फूल, जानें क्या है खासियत

Why Neelakurinji Blooms in 12 Years: इस दुनिया में बहुत से अजूबे हैं, कुछ के बारे में तो हम जानते हैं लेकिन बहुत से अजूबे ऐसे भी हैं जिनके बारे में हम नहीं जानते। इन्हीं अजूबों में से एक अजूबा है निरकुरंजी का फूल। ये फूल भारत में पाया जाता है और हर साल इसकी एक झलक पाने के लिए लोग लाखों रुपया खर्च कर देते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको निरकुरंजी के फूल की विशेष खासियत और इससे जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। तो देर किस बात की आइए करीब से जानते हैं इस चमत्कारी फूल के रहस्य को।

कहाँ खिलता है निरकुरंजी का फूल (Why Neelakurinji Blooms in 12 Years)

12 सालों में एक बार खिलने वाला निरकुरंजी का फूल कहीं और नहीं बल्कि भारत के केरल में खिलता है। प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर इस राज्य में यूं तो हर साल हजारों की संख्या में सैलानी प्राकृतिक सुंदरता का नज़ारा लेने आते हैं। लेकिन हर साल एक खास समय होता है जब विशेष रूप से लोग यहां केवल निरकुरंजी का फूल देखने आते हैं। इस फूल को बेहद दुर्लभ माना गया है, इसलिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां इसे देखने हर साल आते हैं । केरल का सबसे खूबसूरत शहर माना जाता है मुन्नार, प्राकृतिक सुंदरता को अपने में समेटे रखने वाले इसी शहर में आपको निरकुरंजी का फूल देखने को मिल सकता है। मुन्नार कॉफी और मसाला उत्पादन के लिए तो मशहूर है ही, इसके साथ ही निरकुरंजी का फूल भी यहाँ की एक प्रमुख विशेषता है। 12 सालों में एक बार खिलने वाला ये फूल खासतौर से अक्टूबर के महीने में सबसे ज्यादा दिखाई देता है।

ekeralatourism

निरकुरंजी का फूल क्यों इतना मशहूर है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, निरकुरंजी के फूल को केरल के लोग कुरंजी का फूल भी कहते हैं। इस फूल को खासतौर से स्ट्रोबिलेंथस प्रजाति का एक फूल माना जाता है। अमूमन इसकी सभी प्रजातियां भारत में ही पाई जाती है। इस फूल की सभी प्रजाति चार साल, आठ साल, बारह साल और सोलह साल के अंतराल पर ही खिलती है। पहले ये फूल अपने उगने के नियत समय पर कभी भी लोगों को दिखाई पड़ जाते थे, लेकिन सड़के चौड़ी करने के कारण इन फूलों के लिए उगने की जगह और मिट्टी धीरे -धीरे खत्म होती जा रही है। भारत के अन्य हिस्सों में ये फूल कब खिलकर विलुप्त हो जाती है लोगों को पता भी नहीं चल पाता है। इसका कारण बस यही है कि, जंगलों और सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई होने से ये फूल भी विलुप्त होता चला गया। हालाँकि केरल में आज भी इस फूल की एक प्रजाति हर बारह सालों में एक बार जरूर खिलती है।

केरल में इस फूल की खेती के लिए विशेष जगह दी गई है

theunn

बता दें कि, जहाँ भारत के अन्य हिस्सों से इस फूल की प्रजातियां विलुप्त होती चली गई वही केरल के मुन्नार में इसकी खेती के लिए विशेष जगह की व्यवस्था की गई है। जानकारी हो कि, साल 2006 में ही इस फूल की खेती के लिए करीबन 32 किलोमीटर की जगह को संरक्षित कर लिया गया था जहाँ इसकी खेती की जाती है। मुन्नार में हर साल अगस्त से लेकर अक्टूबर के महीने में विशेष रूप से सैलानी इस फूल को देखने आते हैं। कहते हैं कि, गहरे बैंगनी रंग के इस फूल के खिलते ही चारों तरफ की रोशनी भी बैंगनी दिखाई पड़ने लगती है। जिस जगह इस फूल की खेती की जाती है उस जगह को कुरंजिमाला सेंचुरी के नाम से जाता है। साल 2018 से निरकुरंजी फूल के अन्य प्रजातियों को भी संरक्षित करने का काम शुरू कर दिया गया था।

रोमांस और प्रेम का प्रतीक माना जाता है ये फूल

केरल की एक जनजाति इस फूल की पूजा करते हैं और इसे रोमांस और प्रेम का प्रतीक मानते हैं। निरकुरंजी के फूल की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि, एक बार खिलने के बाद इसका पौधा भी खत्म हो जाता है। इस फूल की कहती करने वालों को हर साल नए पौधे लगाने होते हैं और विशेष ध्यान रखना होता है। केरल के लोग इस फूल को विशेषतौर पर खुशहाली का प्रतीक भी मानते हैं। केरल में इस फूल की खेती होने की वजह से वहां के पर्यटन में भी काफी इजाफ़ा हुआ है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago