बॉलीवुड

बॉबी देओल ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज, जल्द नजर आएंगे इन वेब सीरिज़ में!

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल(Bobby Deol)  का कैरियर कुछ ख़ास नहीं रहा है। उनकी फिल्मोग्राफ़ देखें तो शुरुआत में उन्हें काफी फिल्में मिली थी, लेकिन धीरे-धीरे बॉबी को फिल्में मिलनी बंद हो गई थी। हालाँकि अब एक बार फिर से बॉबी देओल की डिजिटल प्लेटफार्म पर धमाकेदार वापसी होने जा रही है। इसी सिलसिले में बॉबी देओल(Bobby Deol) ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में अपने उन दिनों का जिक्र किया है जब उनके पास काम नहीं था। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार काम ना मिल पाने की वजह से बॉबी को शराब का सहारा लेना पड़ा था।

हालिया इंटरव्यू में बॉबी देओल ने खोला ये राज

Image Source – Instagram@iambobbydeol

आपको बता दें कि, हाल ही में अभिनेता बॉबी देओल(Bobby Deol) ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में अपने जीवन के सबसे राज से पर्दा उठाया है। बॉबी ने अपने इस इंटरव्यू में कहा है कि, एक समय था जब उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई थी उस दौर में उन्होनें शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया था। बॉबी को शराब की एक तरह से आदत सी हो गई थी। उन्होनें इंटरव्यू में बताया है कि, उस दौरान उन्हें खुद पर तरस आने लगा था। बॉबी ने कहा कि, मुझे अपने बच्चों की आँखों में देखकर ऐसा महसूस होता था जैसे वो भी क्या सोचते होंगें, पापा सारा दिन घर में ही रहते हैं। बॉबी का कहना है कि, उन्होनें यही चीज अपनी पत्नी और माँ की आँखों में भी देखी और तब उन्हें एहसास हुआ की वो कहाँ गलत थे, उनसे कहाँ चूक हुई। बॉबी ने कहा कि, इसके बाद उन्होनें खुद पर काम करना शुरू किया और बीते तीन सालों से वो काफी व्यस्त हैं। साल 2018 में बॉबी देओल ने सलमान खान के साथ “रेस 3” फिल्म से शानदार वापसी की थी। इसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ “हॉउसफुल 4” में भी नजर आये जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

इन दो वेब सीरिज़ के साथ धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं बॉबी

गौरतलब है कि, जल्द ही बॉबी देओल(Bobby Deol) की दो बेहतरीन वेब सीरिज़ डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ होने जा रही है। रेड चिली प्रोडक्शन के तहत बनी वेब सीरिज़ “क्लास ऑफ़ 83” नेटफ्लिक्स पे 21 अगस्त को रिलीज़ होने जा रहा है। इस वेब सीरीज के ट्रेलर में बॉबी देओल की धांसू एक्टिंग देखने को मिलती है।

ट्रेलर देख कर ही बॉबी की एक्टिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस वेब सीरिज में उन्होनें एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इसके अलावा 28 अगस्त को एमएक्स प्लेयर पर बॉबी का एक और वेब सीरिज “आश्रम” रिलीज़ होने जा रहा है।

यह भी पढ़े

इस वेब सीरिज को मशहूर निर्देशक प्रकाश झा ने बनाया है। बता दें कि, आश्रम में बॉबी(Bobby Deol) का किरदार गुरमीत राम रहीम से प्रेरित है। बहरहाल इन दोनों वेब सीरिज को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है ये आने वाला वक़्त ही बता!

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago