बॉलीवुड

फिल्मों में Kissing सीन के लिए मना कर चुके हैं ये सितारे, सलमान के अलावा ये भी हैं लिस्ट में

Bollywood Celebs: जिन्हें जो सितारे पसंद होते हैं, उन्हें वे फिल्मी पर्दे पर रोमांटिक और किसिंग सीन करते हुए देखना चाहते हैं। फिर भी कई बार यह प्रकाश में आया है कि बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपनी को-स्टार को किस करने से मना कर दिया था। जी हां, फिल्म करने से पहले ही इन्होंने नो किसिंग सीन की शर्त के साथ ही फिल्मों में काम शुरू किया था। जिन बॉलीवुड सितारों ने फिल्मों में किसिंग सीन करने से मना किया है, उनमें सलमान खान से लेकर करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के नाम तक शामिल हैं। सभी सितारों ने कई फिल्मों में इसी शर्त के साथ काम किया है कि वे अपने को-स्टार के साथ किसिंग या रोमांटिक सीन नहीं करेंगे। यहां हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बता रहे हैं।

मैंने प्यार किया में सलमान खान

Instagram

मैंने प्यार किया सलमान खान के करियर के शुरुआती दौर की सबसे हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन्हें भाग्यश्री के साथ देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म की लोकप्रियता आज तक बरकरार है। अब भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में भाग्यश्री के साथ सलमान खान का एक रोमांटिक सीन तो था ही, साथ में दोनों के बीच एक स्मूच सीन भी होना था। ऐसे में सलमान खान ने इससे पूरी तरीके से मना कर दिया था। वैसे, देखा जाए तो अपनी लगभग सभी फिल्मों में सलमान खान नो किसिंग सीन क्लॉज के साथ ही काम करते हुए नजर आते हैं।

ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या राय

Cinestaan

फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री देखते ही बनी थी। फिल्म की जब शूटिंग चल रही थी, तब इस बात की चर्चा बड़े जोरों पर थी कि इस फिल्म में काम करने को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन इच्छुक तो थीं, पर उन्होंने रणबीर कपूर के साथ किसिंग सीन करने से पूरी तरह से इनकार कर दिया था। हालांकि, फिल्म के रिलीज होने के बाद रणबीर और ऐश्वर्या के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री सामने आई थी, जिसे कि दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

सात खून माफ में प्रियंका चोपड़ा

News18

प्रियंका चोपड़ा के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से सात खून माफ को एक माना गया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का एक किसिंग सीन अन्नू कपूर के साथ था। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने तब इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अन्नू कपूर को किस करने से इंकार कर दिया था।

सत्याग्रह में करीना कपूर

Patrika

करीना कपूर खान बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो फिल्मी पर्दे पर अपने कई को-स्टार्स को किस करने से कई बार मना कर चुकी हैं। फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में करीना कपूर को अजय देवगन के साथ काम करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर का एक किसिंग सीन होना था, मगर करीना कपूर ने अजय देवगन को किस करने से साफ मना कर दिया था।

कपूर एंड संस में फवाद खान

Bizasialive

फिल्म अभिनेता फवाद खान ने जब फिल्म कपूर एंड संस को साइन किया था, तब इस बात की उन्हें जानकारी थी कि फिल्म में उनका एक किसिंग सीन आलिया भट्ट के साथ जरूर होने वाला है। फवाद बिल्कुल भी नहीं चाह रहे थे कि फिल्म में इस तरह का कोई सीन रहे। यही वजह थी कि इस फिल्म में दोनों के बीच एक चीट किसिंग सीन को शूट किया गया था। इस तरीके से फिल्म का यह सीन भी शूट कर लिया गया था और फवाद खान की बात भी रख ली गई थी।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago