बॉलीवुड

बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर को हुआ कोरोना वायरस, चेकिंग के बिना ही एयरपोर्ट से निकलीं बाहर (Kanika Kapoor Coronavirus)

Kanika Kapoor Coronavirus: कोरोना वायरस से केवल आम आदमी ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटीज भी प्रभावित हो रहे हैं। जहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की ओर से कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है, वहीं कई ऐसे सेलिब्रिटीज भी हैं, जो कोरोना वायरस की चपेट में आने लगे हैं। प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वे बीते 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि ग्राउंड स्टाफ के साथ उन्होंने मिलीभगत की और बिना चेकिंग के ही एयरपोर्ट से निकल गईं।

पार्टी भी की थी

@Pinterest

सबसे बड़ी बात है कि बीते रविवार को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में कनिका कपूर की ओर से एक पार्टी का भी आयोजन किया गया था, जिसमें शहर के कई ऑफिसर के साथ कई नेता भी शामिल हुए थे। अब जब कनिका कपूर के कोरोना वायरस के संक्रमण में आने की खबर सामने आई हैं तो इस वक्त पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मचा हुआ है। इस वजह से हर कोई इस वक्त डरा हुआ नजर आ रहा है। न केवल पार्टी में शामिल हुए लोग, बल्कि काम करने वाले नौकर, पार्टी कैटरर के सभी काम करनेवाले और अपार्टमेंट के लोग भी अब इससे डर गए हैं।

यह भी पढ़े

ठहरी थीं ताज में

Bollyfry

ऐसी भी खबरें सामने आई हैं कि लखनऊ के ताज होटल में भी कनिका कपूर ठहरी थीं। जिस शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में वे रह रही थीं, बताया जा रहा है कि वहां के लोग अब धीरे-धीरे बिल्डिंग को छोड़कर दूसरी जगह जा रहे हैं। पूरा परिवार कनिका कपूर का इसी अपार्टमेंट में रह रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद अब उनके पूरे परिवार को क्वॉरेंटाइन में रखा जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने किया कॉल (Kanika Kapoor Coronavirus)

Koimoi

जितने भी लोग कनिका कपूर के संपर्क में रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी को फोन किया गया है और उन्हें खुद को आइसोलेट कर लेने के लिए भी कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक किसी और में कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन कनिका कपूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। जुगनी, बेबी डॉल, देसी लुक और चिट्टियां कलाइयां जैसे कई सुपरहिट गाने देने के लिए कनिका कपूर को बॉलीवुड में जाना जाता है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago