Image Source - Mensxp.com
Bollywood’s Highest Paid Lyricist: भारतीय सिनेमा और भारतीय गानों के दीवानें पूरी दुनिया में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक फिल्म में महज से दो से तीन मिनट के गाने के लिए कितनी मेहनत की जाती है। किसी भी फिल्म को हिट और यादगार बनाने के लिए कहानी के साथ ही गानों का भी अहम रोल होता है। आजकल फिल्मों में भले ही गानों का महत्व कुछ कम हो गया हो लेकिन पुरानी फिल्मों में गाने बेहद सुरीले और उनके बोल भी काफी अच्छे हुआ करते थे। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से भारत के कुछ मशहूर और महंगें गीतकार(Highest Paid Lyricist) और उनकी फीस के बारे में बताने जा रहे हैं।
स्कूपव्हूप की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम शामिल है मशहूर गीतकार गुलज़ार साहब का। गुलज़ार एक ऐसे गीतकार हैं जिनके गानों, नज़्म और शेर के दीवाने हर पीढ़ी के लोग हैं। युवा पीढ़ी भी इनके गानों को बेहद चाव के साथ सुनते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को गुलज़ार साहब ने कई खूबसूरत गीत दिए हैं। “तुझसे नाराज़ नहीं जिंदगी”, “तेरे बिना जिंदगी से”, “ए अजनबी तू भी कभी” आदि गुलज़ार साहब के लिखें कुछ मशहूर गानों में एक हैं। गुलज़ार एक गाना लिखने के लिए करीबन 15 से 20 लाख रुपया फीस लेते हैं।
भारतीय सिनेमा के गीतकारों की फ़ेहरिस्त जावेद साहेब के बिना पूरी नहीं हो सकती। कई फिल्म फेयर और नेशनल अवार्ड विजेता जावेद अख्तर आज किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं। “मेरे मेहबूब मेरे सनम”, “एक दिन आप यूँ”, “कोई जाने कोई ना जाने” आदि जावेद साहेब के लिखे कुछ मशहूर गाने हैं। जावेद अख्तर एक गाना लिखने का 10 से 15 लाख रूपये लेते हैं।
बॉलीवुड के कुछ मशहूर गीतकारों की लिस्ट में अगला नाम आता है इरशाद कामिल का। इरशाद कामिल एक गीतकार के रूप में अपने बॉलीवुड करियर की शुरआत साल 2004 में आई फिल्म “चमेली” से की थी। इस फिल्म का एक गाना “भागे रे मन” को काफी पसंद किया गया था। इरशाद कामिल एक गाना लिखने का करीबन आठ से नौ लाख रूपये लेते हैं।
महंगे गीतकारों की इस लिस्ट में अगला नाम आता है अमिताभ भट्टाचार्य। अमिताभ असल में एक गायक बनना चाहते थे लेकिन किस्मत ने उन्हें गीतकार बना दिया। “इकतारा”, “फ़िक्र नॉट” आदि अमिताभ भट्टाचार्य के लिखे कुछ मशहूर गाने हैं। अमिताभ को उनके लिखे गानों के लिए नेशनल अवार्ड से भी नवाज़ा जा चुका है। अमिताभ अपने एक गाने की फीस सात से आठ लाख रूपये तक लेते हैं।
वर्त्तमान में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पद पर विधमान रहने वाले प्रसून जोशी भी मशहूर गीतकारों में से एक हैं। उन्हें “तारे जमीन पर” फिल्म के लिए लिखे गानों से विशेष उपलब्धि मिली थी। इससे पहले प्रसून जोशी टीवी विज्ञापन भी लिखते थे। मशहूर ब्रांड कोको कोला का जिंगल “ठंडा मतलब कोको कोला” प्रसून ने ही लिखा है। प्रसून जोशी एक गाना लिखने का आठ से दस लाख चार्ज करते हैं।
यह भी पढ़े
इसके अलावा बॉलीवुड के मशहूर और महंगें गीतकारों की लिस्ट में स्वानंद किरकिरे और जयदीप साहनी का नाम शामिल है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…