Yahoo
Ekta Kapoor and Karan Johar Wedding: कई चीजें एकता कपूर और करण जौहर में कॉमन दिखती हैं। दोनों ही सेलिब्रिटी के बच्चे हैं। ‘क’ अक्षर से इन दोनों को बहुत लगाव है। इन दोनों ने ही अभी तक शादी नहीं की है। सरोगेसी से दोनों पेरेंट्स बन चुके हैं। अपने-अपने क्षेत्र में ये दोनों ही बेहद कामयाब भी हैं। साथ ही एक और इंटरेस्टिंग बात भी इनकी है, जो शायद ही किसी को याद हो। एक समय ऐसा भी था, जब इनकी शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं।
दोनों के बीच यदि आपने समानता गिननी शुरू कर दी तो आप वाकई हैरान रह जाएंगे। फ्लाइट से इन दोनों को ही डर लगता है। न्यूमैरोलॉजिस्ट भी इन दोनों की एक ही हैं। दिलचस्प बात यह है कि करण जौहर ने बताया था कि अपनी न्यूमैरोलॉजिस्ट सुनीता मेनन को वे कई बार अपनी फ्लाइट में लेकर जाते हैं और उनका हाथ भी पकड़ कर बैठते हैं। एक और समानता दोनों के बीच बच्चों की सरोगेसी के अलावा यह भी है कि एकता कपूर ने जहां अपने बेटे का नाम अपने पिता के नाम पर रवि रखा है, वहीं करण जौहर ने भी अपने पिता यश जौहर के नाम पर अपने बेटे का नाम रखा है।
दोनों ही बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जो कैमरे के पीछे रहकर सेलिब्रिटी बने हैं। एक वक्त अपने पिता के पैसों पर ये ऐश करते थे, मगर आज अपने-अपने क्षेत्रों में दोनों ने अपनी एक खास पहचान बना ली है। एक वक्त करण जौहर और एकता कपूर की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं। तब एकता के बारे में करण से पूछा गया था तो उन्होंने उन दोनों के बीच एक और समानता का जिक्र करते हुए कहा था कि दोनों ही एक वक्त जर्नलिस्ट बनना चाहते थे।
एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने बताया था कि वे एक दिन इतना नाम कमा लेंगे, उनके पैरंट्स ने कभी सोचा भी नहीं होगा। एकता के लिए करण ने कहा था कि एक वक्त पूरे दिन वे खुद टीवी देखती थीं और अब टीवी के सामने लाखों को बैठाए रखती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि एकता कपूर पर उन्हें गर्व महसूस होता है और एकता को उन पर। शादी के बारे में करण ने कहा था कि यदि एकता और उन्हें सही पार्टनर नहीं मिलता है, तो दोनों एक-दूसरे से शादी कर लेंगे।
यह भी पढ़े
करण जौहर ने इस शादी के पीछे की एक बड़ी ही दिलचस्प वजह भी बताई थी। उन्होंने इस बारे में कहा था कि इस रिश्ते से उनकी मां को बड़ी खुशी मिलेगी। इसलिए नहीं कि उनकी शादी हो गई, बल्कि इसलिए कि उन्हें कई सीरियल्स के प्लॉट के बारे में पहले से ही जानकारी मिल जाएगी। वहीं, एकता कपूर से शादी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मजाक में कहा था कि वे करण से शादी करना चाहेंगी। साथ ही सवाल किया था कि करण उन्हें प्रपोज कब करेंगे।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…