बॉलीवुड

इन बी-टाउन हसीनाओं ने अपनी शादी में पहने थे करोड़ों के गहने, प्रियंका के गहने थे सबसे महंगे

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की जब शादी हुई है तो इन्होंने अपने ब्राइडल लुक को परफेक्ट बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। इसके लिए उन्हें करोड़ों रुपए खर्च करने में भी हिचक नहीं महसूस हुई है। यहां हम आपको उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में करोड़ों के डिजाइनर गहने पहने हैं।

ऐश्वर्या राय (Bollywood Actress Aishwarya Rai Wedding Jewellery)

Bollywood Shaadis

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की जब शादी हो रही थी तो उन्होंने कुंदन से बने बड़े साइज़ के चोकर हार को पहना था। साथ ही दो लंबे रानी हार भी उन्हें पहने हुए देखा गया था। ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए के गहने पहने थे।

प्रियंका चोपड़ा (Bollywood Actress Priyanka Chopra Wedding Jewellery)

Frugal2 Fab

अमेरिकी सिंगर निक जोनास से हिंदू के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का इंडियन ब्राइडल लुक देखते ही बना था। कुंदन मोती और हीरों से उनके गहने सजे हुए थे। इन गहनों पर प्रियंका चोपड़ा ने तीन से चार करोड़ रुपये से भी अधिक खर्च कर दिए थे।

अनुष्का शर्मा (Bollywood Actress Anushka Sharma Wedding Jewellery)

Instagram

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी रचाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में बड़े ही भारी-भरकम गहने पहने हुए थे। ज्वेलरी डिजाइनर सब्यसाची ने इसे डिजाइन किया था। कुंदन और पिंक कलर के मोतियों का डिजाइन उनके गहनों में बना था, जिनकी कीमत लगभग तीन करोड़ के आसपास की थी।

सोनम कपूर (Bollywood Actress Sonam Kapoor Wedding Jewellery )

Instagram

अपनी शादी में सोनम कपूर ने गोल्ड और पर्ल से बने गहने पहने थे। हेड गियर जो विंटेज था, वह उनकी ज्वेलरी में देखते ही बना था। बड़ा-सा चोकर हार तो उन्होंने पहना ही था, साथ में लेयर्ड रानी हार भी उन्होंने पहना हुआ था। लाल चूड़ा के साथ हीरे के कड़े भी उन्होंने हाथों में पहने थे। सोनम कपूर के गहनों की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए की थी।

दीपिका पादुकोण (Bollywood Actress Deepika Padukone Wedding Jewellery )

bollywood Shadies

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जिन्होंने कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से 2018 में शादी की थी, उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए हुए करीब 9 लाख की कीमत वाला लहंगा पहना था। ज्वेलरी भी उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की पहनी थी।

शिल्पा शेट्टी (Bollywood Actress Shilpa Shetty Wedding Jewellery)

Vogue

राज कुंद्रा से शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी में अनकट डायमंड्स और कुंदन से बनी हुई ज्वेलरी पहनी थी, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये की बताई जाती है। बड़े आकार का कुंदन का जड़ाऊ चोकर हार उन्होंने लंबे रानी हार के साथ पहना था और कुंदन का कमरबंद भी उन्होंने पहना था, जिस पर कि हरे एमराल्ड मोती लटके हुए दिख रहे थे।

नेहा धूपिया (Bollywood Actress Neha Dhupia Wedding Jewellery)

Boutique Sarees

वर्ष 2018 में गुरुद्वारे में अंगद बेदी से नेहा धूपिया ने शादी की थी, जिसमें कि पिंक कलर की शादी के लहंगे में वे बहुत ही खूबसूरत दिख रही थीं। कुंदन ज्वेलरी के साथ उन्होंने इसे टीमअप किया था। कुंदन वाला चोकर हार, मांग टीका और कानों में कुंदन के झुमके पहने नेहा धूपिया की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। बताया जाता है कि अपनी शादी के लहंगे पर उन्होंने 75 लाख रुपए खर्च किए थे।

बिपाशा बसु (Bollywood Actress Bipasha Basu Wedding Jewellery)

The Crimson Bride

अपनी शादी में बिपाशा बसु को 95 लाख रुपए की कीमत वाली राजस्थानी जड़ाऊ और पोल्की ज्वेलरी पहने हुए देखा गया था। पोल्की और कुंदन से बिपाशा के जो चोकर नेकलेस बने थे, उनमें छोटे-छोटे ग्रीन एमराल्ड नीचे लगे हुए थे।

ऐशा देओल (Bollywood Actress Esha Deol Wedding Jewellery)

Bollywoood Shadies

हेमा मालिनी की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐशा देओल ने अपनी शादी में लगभग 80 लाख रुपये के गहने पहने थे। उन्होंने प्योर गोल्ड के गहनों के साथ एक छोटा डायमंड सेट भी अपनी शादी में पहन रखा था।

विद्या बालन (Bollywood Actress Vidya Balan Wedding Jewellery)

Bollywood Shadies

रेड कलर की ब्राइडल सिल्क साड़ी विद्या बालन ने अपनी शादी में पहनी थी। आम्रपाली द्वारा डिजाइन की गई प्योर गोल्ड की टेंपल ज्वेलरी उन्होंने पहनी हुई थी। उनके गहनों की कीमत 70 से 75 लाख रुपए की थी।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

17 hours ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

17 hours ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 week ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 week ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

2 weeks ago