Bride Look: टीवी पर जो धारावाहिक प्रसारित किए जाते हैं, उनके फैंस अलग ही होते हैं। चाहे कुछ भी हो धारावाहिकों की कहानी, मगर इनमें दिखने वाली बहुओं की फैन तो अधिकतर महिलाएं ही होती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी, एरिका फर्नांडिस या शिवांगी जोशी इन सभी को इनके असली नामों से न जानकर सीरियलों के नाम से ही लोग जानते हैं। खूबसूरती में इनका कोई सामी नहीं है। छोटे पर्दे पर अभिनेत्रियां जब दुल्हन के तौर पर नजर आती हैं तो इनके फैंस इन पर फिदा हो जाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि ‘कसौटी जिंदगी की’ की प्रेरणा, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा और ‘ये हैं मोहब्बतें’ की दिव्यांका त्रिपाठी ने जब दुल्हन का रूप धारण किया तो किस तरीके से इन्हें देख कर इनके फैंस इन पर मोहित हो गए थे।
‘कसौटी जिंदगी की’ की प्रेरणा शर्मा

एरिका फर्नांडीज कसौटी जिंदगी की सीरियल में प्रेरणा शर्मा की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने जब लाल लहंगा पहना था तो उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। माथे पर हैवी मथपट्टी उन्होंने पहनी हुई थी। चोकर नेक पीस के साथ उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को पूरा किया था। इसमें एरिका की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। एरिका के प्रशंसकों को उनका यह लुक बहुत पसंद आया था और सोशल मीडिया में भी उनके इस लुक को लेकर खूब चर्चा हुई थी।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा (Yeh Rishta kya Kehlata hai Naira Bride Look)

शिवांगी जोशी जिन्होंने कि टीवी के लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभाया है और इसकी वजह से वे बेहद लोकप्रिय हो गई हैं, कई बार उन्हें ब्राइडल लुक में देखा जा चुका है। जब-जब शिवांगी दुल्हन के रूप में छोटे पर्दे पर नजर आई हैं, तब-तब उनके लुक को देखकर लड़कियां दीवानी हो गई हैं। सबसे बड़ी बात है कि हमेशा ही लड़कियों को शिवांगी के इस दुल्हन वाले लुक को कॉपी करते हुए भी देखा जाता है। लाल रंग के जोड़े में जब भी शिवांगी जोशी तैयार हुई हैं, तब-तब उनकी खूबसूरती देखते ही बनी है। यही वजह है कि दुल्हन के रूप में सोशल मीडिया में उनकी कई तस्वीरें कई बार वायरल हो चुकी हैं।
दृष्टि धामी (Drashti Dhami Bride Look)

अपनी शादी में दृष्टि धामी को लाल रंग के जोड़े में तैयार होते देखा गया था। उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। माथे पर उन्होंने मांगटीका पहना हुआ था। नाक में उनके नथ थी। इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। टीवी धारावाहिकों में भी उनके दुल्हन लुक को खासा पसंद किया गया है।
नागिन की मौनी रॉय (Mouni Roy Bride Look)

टीवी की नागिन के नाम से मशहूर मौनी रॉय की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया में देखने को मिलती रहती हैं। दुल्हन के रूप में पिछले दिनों जब ब्राइडल फोटोशूट उन्होंने करवाया था तो ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न दुल्हन के उनके लुक को बड़ा पसंद किया गया था। उनकी तस्वीरों को देखकर हर कोई उन पर फिदा नजर आया था। इन सभी में सबसे खूबसूरत कौन दिख रही हैं, यह फैसला तो आपको ही करना है।
- गर्मियों में यूं पहनें डेनिम जैकेट, साथ-साथ चलेंगे फैशन और कंफर्टेबल लुक
- घर पर ही आप पा सकती हैं कर्ल हेयर, अपनाने होंगे बस ये 5 टिप्स