scoopnow
Bollywood Stars:- बहुत से बच्चे यह सपना संजो कर बड़े होते हैं कि वे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाएंगे। बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा के दम पर वे एक-दो फिल्में तो जरूर पा लेते हैं, लेकिन बी-टाउन में उनका आगे का करियर इस बात पर निर्भर करता है कि उनकी फिल्में कितनी बॉक्स ऑफिस पर चल पाई हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जो कि फ्लॉप साबित हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी जिंदगी ऐशो-आराम से भरी है। यहां हम आपको ऐसे ही 10 बॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे हैं।
नेपाली मूल की भारतीय अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने 50 से कुछ ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उनकी बढ़िया कारोबार कर पाने में सफल रहीं। फिर भी मनीषा कोइराला 80 करोड़ रुपए की मालकिन हैं और भारत व नेपाल में उनकी अच्छी-खासी संपत्ति भी है।
मोहब्बतें, पापा कहते हैं और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में जुगल हंसराज दिखे थे, जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। दुर्भाग्य से वे केवल साइड हीरो के तौर पर ही सफल हो सके। बाद में वे एक लेखक बन गए और अब धर्मा प्रोडक्शंस के क्रिएटिव हेड भी हैं।
ज्यादातर कई सितारों वाली फिल्मों में तुषार कपूर नजर आए हैं। तुषार कपूर की अकेले वाली फिल्म कभी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चल ही नहीं पाई। फिर भी 11 मिलियन डॉलर संपत्ति के तुषार मालिक हैं।
मोहब्बतें में शमिता शेट्टी नजर आई थीं, लेकिन इसके बाद कोई भी उनकी हिट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं उतर पाई। फ्लॉप होने की वजह से बी-टाउन से वे बाहर हो गईं। फिर भी उन्हें वर्तमान में विदेशों में छुट्टियां मनाते हुए और अपने कपड़ों पर ढेरों पैसे खर्च करते हुए देखा जाता है।
किम शर्मा भी मोहब्बतें में नजर आई थीं। बाद में बी-टाउन से वे बाहर निकल गईं और उन्होंने व्यवसायी अली पंजानी से शादी कर ली। अपने पति के होटल के चैन को अब वे संभाल रही हैं और ढेरों पैसे कमा कर आलीशान जिंदगी व्यतीत कर रही हैं।
टार्जन: द वंडर कार में अपने अभिनय के लिए आयशा टाकिया जानी जाती हैं। बाद की उनकी मूवीज कुछ खास नहीं कर सकीं। उन्होंने मशहूर राजनेता अबू आजमी के बेटे फरहान से शादी कर ली थी। फरहान आलीशान जिंदगी जीते हैं। ऐसे में आयशा टाकिया को काम करने की कोई जरूरत नहीं है।
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। पहली पारी उनकी लाजवाब रही, लेकिन दूसरी पारी में वे कुछ खास नहीं कर सकीं। राज कुंद्रा से उन्होंने शादी कर ली थी। उनके पति की हमेशा यही कोशिश रहती है कि उनकी पत्नी की जिंदगी एकदम आलीशान बनी रहे।
बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में सुष्मिता सेन का नाम भी शामिल है। मैं हूं ना की इस अभिनेत्री की बाद की फिल्में ज्यादा मुनाफा कमा पाने में नाकाम रहीं। फिर भी वे हर फिल्म के लिए तीन करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा दुबई में उनके ज्वेलरी ब्रांड से आता है।
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा के पति मुंबई आधारित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी रेडस्टोन ग्रुप के निदेशक हैं। उनकी संपत्ति करोड़ों में है। ऐसे में अमृता अरोड़ा भी फ्लॉप करियर होने के बावजूद आज आलीशान जिंदगी का मजा ले रही हैं।
यह भी पढ़े
जितने लोकप्रिय अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन हो गए, इतनी लोकप्रियता अभिषेक को हासिल नहीं हो पाई। उनकी कई सितारों वाली मूवीज तो बॉक्स ऑफिस पर चल गईं, लेकिन उनकी अकेले वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकीं। फिर भी अभिषेक बच्चन लगभग 200 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…