Bollywood Hit Couples: चाहे राजकुमार और नरगिस की जोड़ी हो या फिर शाहरुख खान और काजोल की। बॉलीवुड में कई जोड़ियां सुपरहिट रही हैं और दर्शकों ने भी उन पर खूब प्यार लुटाया है। बड़े पर्दे पर ये जोड़ियां सुपरहिट साबित हुई हैं। फिर भी कई ऐसी जोड़ियां भी हैं, जिनकी पहली फिल्म तो सुपरहिट हो गई, मगर इसके बावजूद साथ में दोबारा कभी बड़े पर्दे पर ये नजर नहीं आए। यहां हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही 6 जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना – Bollywood Hit Couples


आमिर खान और ग्रेसी सिंह


आमिर खान की फिल्म लगान आपको याद तो होगी हीम यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह की जोड़ी जमी थी। इन दोनों की जोड़ी को भी इस फिल्म में बेहद पसंद किया गया था। इसके बावजूद आमिर खान और ग्रेसी सिंह की जोड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर कभी भी नहीं देखा गया।
Bollywood Hit Couples – संजय दत्त और ग्रेसी सिंह


बतौर अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने संजय दत्त के साथ भी अपने करियर में केवल एक ही फिल्म की। यह फिल्म थी मुन्ना भाई एमबीबीएस। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म इतनी चली कि इसकी लोकप्रियता आज भी कायम है। संजय दत्त और ग्रेसी सिंह की जोड़ी ने भले ही एक सुपरहिट फिल्म दी, इसके बावजूद दोबारा कभी भी बड़े पर्दे पर संजय दत्त और ग्रेसी सिंह को साथ में काम करते हुए नहीं देखा गया।
शाहरुख खान और महिमा चौधरी


फिल्म परदेस से बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिली थी। सुभाष घई की यह फिल्म थी और इन दोनों की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बावजूद महिमा चौधरी और शाहरुख खान की पसंदीदा जोड़ी को दर्शकों ने दोबारा कभी बड़े पर्दे पर नहीं देखा।
सलमान खान और भाग्यश्री


फिल्म ‘मैने प्यार किया”, जिसने सफलता के कई रिकॉर्ड बना डाले थे, इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी की चर्चा आज भी होती है। फिर भी इस फिल्म के बाद दोबारा दोनों साथ काम करते कभी नहीं दिखे।
सलमान खान और ट्विंकल खन्ना


सलमान खान ने 1998 में ट्विंकल खन्ना के साथ ‘जब प्यार किसी से होता है’ जैसी सुपरहिट फिल्म की थी। इसके बावजूद सलमान और ट्विंकल को दोबारा कभी भी किसी फिल्म में साथ में काम करते हुए नहीं देखा गया।
यह भी पढ़े:
- अपने एक्स की शादी में जब पहुंचीं ये हस्तियां, दिल खोलकर किया डांस
- इस वजह से टूटा था विजय माल्या के बेटे और दीपिका का रिश्ता, बेटे ने कही थी ऐसी बात
इस तरह से बॉलीवुड में ये जोड़ियां दर्शकों का खूब प्यार पाने में और उनकी पसंद बनने में कामयाब तो रहीं, पर दोबारा बड़े पर्दे पर इन्हें साथ में देखने के लिए दर्शक तरस कर रह गये।