बॉलीवुड

जैकलीन फर्नांडिस ने छोड़ा सलमान का फार्म हाउस, वजह कहीं नाराज़गी तो नहीं, जानें पूरा सच! (Jacqueline Fernandez)

Jacqueline Fernandez Leave Salman Khan Farm House: बॉलीवुड अभिनेत्री जैक़लीन फर्नांडिस कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन की शुरुआत के बाद से ही सलमान खान के पनवेल स्थित फ़ार्म हाउस पर रह रही थी। लेकिन एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार जैकलीन ने अब सलमान का फार्म हाउस छोड़ दिया है। इस बारे में लोग काफी अटकलें लगा रहे हैं कि, आखिर जैकलीन ने अचानक से ऐसा कदम क्यों उठाया। इस बारे में कुछ लोगों का ऐसा भी कहना है कि, जैकलीन और सलमान के बीच कुछ कहा सुनी हुई जिसके बाद जैकलीन ने उनका फ़ार्म हाउस छोड़ दिया। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। आइये आपको बताते हैं आखिर क्यों जैकलीन ने छोड़ा सलमान का फ़ार्म हाउस।

नाराज़गी नहीं बल्कि इस वजह से छोड़ा जैकलीन ने फ़ार्म हाउस

Image Source – Emirates247.com

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जैकलीन फर्नांडिस लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही सलमान के पनवेल वाले फ़ार्म हाउस पर रह रही थी। इस फ़ार्म हाउस पर रहते हुए ही जैकलीन ने सलमान के साथ एक वीडियो गाने की शूटिंग भी की थी जिसे लोगों ने कुछ ख़ास पसंद नहीं किया। बता दें कि, बॉलीवुड के गलियारों में श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलीन का यदि कोई सच्चा दोस्त है तो वो सलमान खान ही हैं। जैकलीन ना केवल सलमान के बल्कि उनके परिवार के भी बेहद करीब हैं। यही वजह थी की लॉकडाउन के बाद से ही जैकलीन सलमान के फ़ार्म हाउस पर रह रही थी। लेकिन अब उन्होनें वो फ़ार्म हाउस छोड़ दिया है। इसके पीछे वजह दोनों के बीच किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा या मनमुटाव नहीं है बल्कि जैकलीन ने ऐसा अपनी एक दोस्त के लिए किया है। असल में जैकलीन की तरह ही उनकी एक ख़ास दोस्त भी मुंबई में अकेली रहती हैं। बहरहाल लॉकडाउन की वजह से जैकलीन कुछ दिन उनके साथ रहने चली गई हैं।

डिप्रेशन में दोस्त की मदद के लिए जैकलीन ने उठाया ये कदम

Image Source – Indiatvnews.com

सूत्रों की माने तो जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी जिस दोस्त के लिए सलमान का फ़ार्म हाउस छोड़ा है वो असल में इन दिनों मानसिक तनाव से गुजर रही है। अपने दोस्त का साथ देने के लिए और ऐसे समय में उसे अकेला ना छोड़ने का जैकलीन ने काफी सराहनीय कदम उठाया है। बता दें कि, जिस दोस्त के साथ रहने जैकलीन गई है वो उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। कुछ पर्सनल प्रॉब्लम की वजह से और लॉकडाउन बढ़ जाने के कारण से वो काफी लंबे समय से मुंबई में अकेली ही थी। ऐसे में अपनी सहेली का साथ देने और उसका ध्यान रखने के लिए जैकलीन कोरोना वायरस की परवाह किये बिना उनके साथ रहने चली गई।

यह भी पढ़े

एक सच्चा दोस्त वहीं होता है जो मुसीबत की घड़ी में आपका साथ दें। जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी दोस्त का साथ देकर इस बात को एक बार फिर से साबित कर दिया है। गौरतलब है कि, महाराष्ट्र सरकार ने आने वाले 31 जुलाई तक मुंबई सहित पूरे राज्य में लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago